Categories: Others

Saudi Arabia Accident : बस में आग लगने से कई देशों के 20 लोग जिंदा जले

इंडिया न्यूज, Saudi Arabia Accident : सऊदी अरब में आज एक बड़ा हादसा हो जाने का मामला सामने आया है जिसमें कई तीर्थयात्रियों के मारे जाने की खबर है। हादसा इतना भयानक था कि पल भर में ही कई जिंदगिया खत्म हो गई। जानकारी सामने आई है कि एक तीर्थयात्रियों से भरी एक बस जा रही थी कि रास्ते में एक पुल पर क्रैश हो गई। इस हादसे के कारण 20 लोगों की अकाल मौत हो गई, जबकि 29 लोग जख्मी हो गए।

उमरा से चलकर बस मक्का जा रही थी

बस उमरा से चली थी और तीर्थयात्रियों को मक्का लेकर जा रही थी। तभी सऊदी के असीर के पास बस के ब्रेक फेल हो गए, जिस कारण बस पुल से टकराकर पलट गई और उसमें आग लग गई। जैसे ही बस में आग लगी तो चीख-पुकार के बीच पलभर में लोग कंकाल बन गए। बस में सवार यात्री अलग-अलग देशों के थे। वहीं घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानिए क्या है उमरा

आपको जानकारी दे दें कि उमरा हज जैसे ही एक मुस्लिम धार्मिक यात्रा है। सऊदी अरब में हज के समय को छोड़कर तीर्थयात्री कभी भी उमरा के लिए जा सकते हैं। हालांकि, रमजान के महीने में इसके लिए सबसे ज्यादा भीड़ होती है। सऊदी अरब से बाहर के यात्रियों को उमरा के लिए स्पेशल वीजा की जरूरत होती है। ये वीजा एक महीने तक मान्य रहता है।

यह भी पढ़ें : Haryana Coronavirus : प्रदेश में बढ़ने लगी कोरोना की रफ्तार, आज इतने केस

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Sirsa Bribe Case : हरियाणा रोडवेज के रिश्वतखोर चालक को चार साल कैद

टेस्ट पास कराने की एवज में मांगे थे 50 हजार रुपये,स्टेट विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे…

5 hours ago

CM Oath ceremony : के लिए जींद डिपो से जाएंगी 120 से अधिक बसें, यात्रियों को होगी परेशानी

120 बसें पंचकूला जाने पर यात्रियों के लिए बचेंगी केवल 49 बसें कुरुक्षेत्र, दिल्ली व…

5 hours ago

Jind school Van Negligence : बच्चों से भरी स्कूल वैन हुई बैक, बच्चे नीचे गिरे

वैन के नीचे आए बच्चे, स्थानीय लोगों ने बचाया बच्चों को सीसी टीवी में कैद…

5 hours ago

Delhi Metro के स्टेशनों पर अब मिलेगा नया फीचर, किसी मुश्किल में हों तो तुरंत स्कैन करें क्यूआर कोड

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Delhi Metro : मेट्रो में सफर के दौरान किसी भी…

6 hours ago