Categories: Others

27 Dead In Osaka Building Fire बिल्डिंग में आग लगने से 27 लोगों की मौत

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली :

27 Dead In Osaka Building Fire जापान के ओसाका शहर में शुक्रवार को एक बिल्डिंग में आग लग गई। जिस कारण 27 लोगों की मौत हो गई। इस घटना में 10 महिलाएं भी शिकार हुई हैं। बताया जा रहा है कि ज्यादातर लोगों की मौत दम घुटने की वजह से हुई है और इनमें अधिकतर लोग मानसिक रोगी थे और क्लिनिक में इलाज करवाने आए थे। वहीं आग किन कारणों से लगी इसका पता अब तक नहीं लगा।

कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया (27 Dead In Osaka Building Fire)

इस घटना पर दमकल विभाग के अधिकारी ने कहा कि पश्चिमी जापान में ओसाका शहर के किताशिन्ची रेलवे स्टेशन के पास व्यस्त कारोबारी इलाके में लगी आग पर आधे घंटे की मशक्कत के बाद काबू पा लिया गया। आग को फैलते हुए देखने वाली एक अधेड़ उम्र की महिला ने सार्वजनिक प्रसारक एनएचके को बताया कि बहुत गहरा धुंआ था। बहुत तेज गंध भी आ रही थी। माना जा रहा है कि इस तरह की गंध ऑफिस और क्लिनिक में मौजूद रहे फर्नीचर और अन्य उपकरणों के जलने की वजह से आ रही हो। बताया जा रहा है कि यह एक मल्टीस्टोरी बिल्डिंग थी। इसके चौथे फ्लोर पर एक मेंटल हेल्थ क्लिनिक है और अक्सर यहां कई लोग मौजूद रहते हैं। शुक्रवार सुबह भी यहां कई मरीज आए थे। अचानक आग लग गई। इमरजेंसी सर्विस अलर्ट के बाद 20 से ज्यादा फायर ब्रिगेड यहां पहुंचीं। कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन 27 लोगों को नहीं बचाया जा सका।

 

कई लोगों को किया गया रेस्क्यू (27 Dead In Osaka Building Fire)

आग लगने के बाद कुछ लोग मदद के लिए चीखते नजर आए। आग इतनी भीषण थी कि इसकी लपटें पांचवीं और छठवीं मंजिल तक जा रही थी। फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक बिल्डिंग के जिस हिस्से में आग लगी, वो काफी संकरा था। लोग वहां फंस गए और इसी वजह से तेजी से दम घुटा। इन सब के बावजूद बहुत से लोगों को रेस्क्यू भी कर लिया गया।

Also Read: Omicron Variant Update भारत के 11 राज्यों में 101 मामले

Connect With Us : Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Panchkula Assembly : पंजाबी समाज का भाजपा प्रत्याशी ज्ञान चंद गुप्ता को समर्थन

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Panchkula Assembly : पंजाबी समाज की विभिन्न शाखाओं एवं संस्थाओं…

30 mins ago

Panipat Crime : पुलिस ने चेकिंग के दौरान अलग-अलग स्थान पर 6 कारों से 19 लाख 63 हजार 800 रुपए कैश किया बरामद

विधानसभा आम चुनाव के मद्देनजर पानीपत पुलिस अलर्ट India News Haryana (इंडिया न्यूज), Panipat Crime…

44 mins ago

Accused Arrested With Ganja : डेढ़ किलोग्राम गांजा के साथ एक चढ़ा पुलिस हत्थे

गांव धरौदी तथा लोन के बीच कर रहा था ग्राहकों का इंतजार India News Haryana…

55 mins ago

Jind Crime News : जींद में लोहा कारोबारी से मांगी दस लाख की चौथ

पुलिस ने कारोबारी की शिकायत पर एक युवक के खिलाफ दर्ज किया मामला India News…

2 hours ago