होम / चंडीगढ़ ने आज आये कोविड के 274 नए मामले

चंडीगढ़ ने आज आये कोविड के 274 नए मामले

• LAST UPDATED : July 22, 2022

इंडिया न्यूज, Chandigarh Corona Update : चंडीगढ़ में गुरुवार को 116 नए मामले सामने आए, कोई मौत का केस सामने नहीं आया है। चंडीगढ़ में दर्ज किए गए 95,260 मामलों में से 93,515 ठीक हो चुके हैं। 580 एक्टिव केस हैं। शहर का टोल टैली 1,165 है। चंडीगढ़ में 1,300 लोगों को टीका लगाया गया।

मोहाली में आज का कोरोना अपडेट

मोहाली में 89 नए मामले सामने आये। कोई मौत का केस सामने नहीं आया है। मोहाली में अब तक सामने आए 97,978 मामलों में से 96,270 ठीक हो चुके हैं। 549 एक्टिव केस हैं।

जिले का टोल टैली 1,159 है। मोहाली में गुरुवार को 847 लोगों का टीकाकरण किया गया। 655 को बूस्टर डोज मिली। जिले में अब तक 11,55,329 को पहली और 8,76,191 को दूसरी खुराक मिल चुकी है। कुल टीकाकरण का आंकड़ा 20,82,936 है।

यह भी पढ़ें : आलिया भट्ट की ‘डार्लिंग्स’ के बारे में करण जौहर ने दी अपनी प्रतिक्रिया

पंचकुला में आज का कोरोना अपडेट

पंचकुला में 69 मामले दर्ज किए गए। ट्राईसिटी में कोविड से किसी की मौत नहीं हुई। पंचकूला के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ मुक्ता कुमार ने कहा कि अब तक दर्ज कुल 46,040 मामलों में से 45,304 मामले ठीक हो चुके हैं और सेक्टर 6 के सिविल अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

जिले में सक्रिय मामले 320 तक पहुंच गए हैं। सीएमओ ने यह भी कहा कि जिले में अब तक कुल 6,42,344 सैंपल लिए जा चुके हैं। जिले में कुल मौतों की संख्या 416 है।

यह भी पढ़ें : Liger Trailer Release: विजय देवरकोंडा की ‘लिगर’ मूवी का ट्रेलर हुआ रिलीज़, फिल्म एक्शन, रोमांस और ड्रामा से है भरपूर

Connect With Us: Twitter Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox