होम / International Yoga Day 2022: चंडीगढ़ के रॉक गार्डन में प्रशासक बीएल पुरोहित ने किया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का उद्घाटन

International Yoga Day 2022: चंडीगढ़ के रॉक गार्डन में प्रशासक बीएल पुरोहित ने किया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का उद्घाटन

• LAST UPDATED : June 21, 2022

इंडिया न्यूज, International Yoga Day 2022 (Chandigarh): पूरे विश्व में आज 21जून को 8वां योग दिवस मनाया जा रहा है। योग दिवस के शुभ अवसर पर आज चंडीगढ़ में रॉक गार्डन सहित शहर के कई अलग अलग स्थानों पर योग दिवस का आयोजन किया जा रहा है। चंडीगढ़ प्रशासन ने रॉक गार्डन के फेज तीन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर महत्तवपूर्ण तैयारियां की गई थी।

8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर चंडीगढ़ रॉक गार्डन में कार्यक्रम का शुभ आरंभ चंडीगढ़ के बीएल पुरोहित के द्वारा किया गया। वहीं इस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप भारत सरकार के व्यवसायिक व उद्योग मंत्रालय के राज्य मंत्री सोम प्रकाश भी उपस्थित रहे। योग दिवस की शुरूआत देश भर में पीएम नरेंद्र मोदी के भाषण के साथ हुई।

योग दिवस पर बोले प्रशासक बीएल पुरोहित

International Yoga Day 2022

शहर के प्रशासक बीएल पुरोहित ने भाषण देते हुए योग दिवस हमारे जीवन में कितना मत्तवपूर्ण है इसकों बारे में लोगों को प्रेरित किया। इन्होने कहा कि योग को अपना कर हर व्यक्ति शारीरिक रोग से मुक्त हो सकता है और अपने शरीर को स्वस्थ रख सकता है। हर वर्ष ये दिन अलग अलग थीम के साथ इस दिन का आयोजन किया जाता है। लेकिन इस बार योग दिवस देश आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इस मौके पर रॉक गार्डन में लोगों ने योग के विभिन्न आसन करते हुए देश को स्वास्थय रहने का संदेश दिया।

लाइव प्रसारण में पीएम मोदी ने दिया संदेश

योग दिवस कार्यक्रम की शुरूआत आज सुबह 5.30 बजे हुई। योग दिवस की शुरूआत पीएम मोदी ने लाइव प्रसारण से की। लाइव प्रसारण के दौरान पीएम मोदी ने पूरे देश को योग से जुडे फायदों के बारे में पूरे देश को संदेश दिया। इस कार्यक्रम के दौरान अयुष विभाग के डायरेक्टोरेट, पर्यटन विभाग, गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ योग एजुकेशन व केंद्र के कई विभिन्न विभाग सहित कई विभाग योग दिवस के कार्यक्रम के साथ जुड़े रहे।

इन जगहों पर हुए योग दिवस से जुड़े कार्यक्रम

चंडीगढ़ में योग दिवस के कार्यक्रम का आयोजन 75 जगहों पर किया गया था। इस अवसर पर शहर के हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर, अस्पताल, स्कूल, कॉलेज, सरकारी होटल, सुखना लेक, हाईकोर्ट, टैरेस गार्डन, पंजाब यूनिवर्सिटी, आदि शामिल थे। इन जगहों पर भी सैकड़ों की संख्या में लोग व स्टूडेंट्स, स्टाफ, आदि शामिल रहे।

Connect With Us : Twitter Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox