इंडिया न्यूज, Agniveer Recruitment: भारत सरकार की योजना अग्निवीर के तहत भारतीय सेना में अग्निवीरों की भर्ती के लिए हरियाणा में अंबाला कैंट के खरगा स्टेडियम में आयोजन किया जाएगा। भर्ती का आयोजन 25 अक्तूबर से लेकर 11 नवंबर 2022 तक किया जाएगा। भर्ती में छह जिलों के युवा भाग ले पाएंगे। जिसमें अंबाला, कैथल, करनाल, कुरूक्षेत्र, यमुनानगर, पंचकुला और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ जिले शामिल हैं।
सेना भर्ती मुख्यालय के भर्ती निदेशक कर्नल बी एस बिष्ट ने बताया है कि अग्निवीर सामान्य ड्यूटी, अग्निवीर क्लर्क, स्टोरकीपर (तकनीकी), अग्निवीर (तकनीकी) और अग्निवीर ट्रेड्समैन के पदों पर भर्ती की जाएगी।
उन्होंने बताया कि भर्ती के नियम अनुसार सेवारत या सेवानिवृत्त अधिकारियों के पुत्रों और सैनिक वीर नारियों को ऊंचाई, वजन और छाती में छूट दी जाएगी और परीक्षा उत्तीर्ण करने पर 20 प्रतिशत बोनस अंक दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स और आॅल इंडिया स्कूल गेम्स फेडरेशन के विजेताओं को बोनस अंक भी दिए जाएंगे।
निवर्तमान सीएम और नेता प्रतिपक्ष हुड्डा समेत कई दिग्गज चुनाव जीतने में सफल रहे तो…
Annapurna Devi: "चुनाव में मोदी का जादू देखा गया...", बीजेपी के जीत पर अन्नपूर्णा देवी…
CM Saini: जीत के बाद सीएम के चेहरे पर अटकी सुई, पीएम मोदी से मिलने…
Election Commission: हारते ही कांग्रेस ने EVM पर उठाए सवाल, अब EC ने दिया कड़ा…
Haryana Election Result: 'आज वो भी पछता रहा होगा...' राघव चड्ढा ने कांग्रेस की हार…
Haryana Election Result: कहां गई कांग्रेस की जीत की आंधी? हरियाणा में हार पाने पर…