होम / Analysis Coronavirus विश्व में कोरोना से अब तक 55.83 लाख की मौत

Analysis Coronavirus विश्व में कोरोना से अब तक 55.83 लाख की मौत

• LAST UPDATED : January 20, 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।
Analysis Coronavirus विश्वभर में 24 घंटों में 34.61 लाख नए कोरोना के मरीज सामने आए हैं जोकि काफी चिंतनीय हैं। विश्व के ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 18.58 लाख है, जबकि 8,832 लोगों की मौत हो चुकी है। पूरे विश्व में अमेरिका में सबसे अधिक केस आ रहे हैं। अमेरिका 7.10 लाख मरीजों के साथ टॉप पर है, जबकि 4.36 लाख नए मामलों के साथ फ्रांस का दूसर नंबर पर है। भारत 3.17 लाख नए मामलों के साथ तीसरे नंबर पर है।

जानें इतनी हुई डेथ (Coronavirus)

दूनियां में कोरोना के कई मरीज दम तोड़त जा रहे हैं। अमेरिका में 2,374 मौत दर्ज की गई हैं। वहीं अगर भारत की बात की जाए तो यहां 491 लोगों की मौत हुई। पूरे विश्व में 6.07 करोड़ सक्रिय केस हैं। इनमें से 2.5 करोड़ अकेले अमेरिका में हैं। अब तक करीब 33.92 करोड़ से ज्यादा लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। 55.83 लाख ने जान गंवाई है।

दुनिया में अब तक कोरोना के हालात पर एक नजर (Coroana virus In World)

  1. कुल संक्रमित मरीज : 33.92 करोड़।
  2. ठीक हुए : 27.28 करोड़।
  3. एक्टिव केस: 60.78 करोड़।
  4. कुल मौत: 55.83 लाख।

Also Read : Corona Virus Cases in India 8 माह बाद एक दिन में 3,17,532 केस

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox