होम / Bajrang Punia ने किया अपना पदभार ग्रहण, जानिए आज से कांग्रेस की कौन जिम्मेदारी संभालेंगे पुनिया

Bajrang Punia ने किया अपना पदभार ग्रहण, जानिए आज से कांग्रेस की कौन जिम्मेदारी संभालेंगे पुनिया

• LAST UPDATED : October 22, 2024

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Bajrang Punia : कांग्रेस के किसान प्रकोष्ठ के कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग पुनिया ने मंगलवार को पदभार ग्रहण किया। कांग्रेस मुख्यालय में उनके पदभार ग्रहण के दौरान कांग्रेस महासचिव कुमारी सैलजा, पार्टी के वरिष्ठ नेता बीरेंद्र सिंह, अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखपाल सिंह खैरा, विधायक विनेश फोगाट और कुछ अन्य लोग मौजूद थे।

इस साल हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया कांग्रेस में शामिल हुए थे। पुनिया को बीते छह सितंबर को किसान कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। फोगाट हरियाणा की जुलाना विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ी थीं, जिसमें विनेश विजयी भी रहीं।

Bajrang Punia : केसी वेणुगोपाल ने पुनिया को किसान कांग्रेस का वर्किंग चेयरमैन नियुक्त किया था

उल्लेखनीय है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों की घोषणा से पहले पहलवान बजरंग पुनिया को कांग्रेस पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी मिली थी, कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करते ही पुनिया को संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने किसान कांग्रेस का वर्किंग चेयरमैन नियुक्त किया था, आज आधिकारिक तौर पर पुनिया ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है।

गौरतलब है कि 6 सितंबर को दिल्ली में बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली थी बजरंग पुनिया को कांग्रेस पार्टी ने टिकट देने में असमर्थता जाहिर करते हुए संगठन में पदाधिकारी के पद से नवाजा था।

Students Wrote Congratulatory Messages To PM : गुरुग्राम के 1 लाख 2005 विद्यार्थियों ने पीएम को इस संबंध में लिखा बधाई संदेश, ….रिकॉर्डस में होगा शामिल 

BJP Legislature Party Meeting बुलाई, स्पीकर और डिप्टी स्पीकर पद पर ये नाम हो सकते है फाइनल