होम / Chaduni New Party चढ़ूनी ने किया ‘संयुक्त संघर्ष पार्टी’ का ऐलान

Chaduni New Party चढ़ूनी ने किया ‘संयुक्त संघर्ष पार्टी’ का ऐलान

• LAST UPDATED : December 18, 2021

रिछपाल सिंह जोडामाजरा प्रधान नियुक्त
इंडिया न्यूज, चंडीगढ़।
Chaduni New Party भारतीय किसान यूनियन के नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने शनिवार को चंडीगढ़ में संयुक्त संघर्ष पार्टी बना ली है। जिससे अब असल में मिश्न 2022 की पंजाब से शुरुआत होगी। इसकी घोषणा चढूनी ने यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस में की। इस दौरान चढूनी ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारा मकसद अमीर होना नहीं है, बल्कि सेवा ही मकसद है। इस मौके पर रिछपाल सिंह जोडामाजरा को पार्टी प्रधान नियुक्त किया गया।

बिगड़ी राजनीति को करेंगे ठीक : प्रधान रिछपाल सिंह (Chaduni New Party)

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नवनियुक्त पार्टी प्रधान रिछपाल सिंह जोडामाजरा ने कहा कि कई वर्षों से वे किसान के लिए संघर्ष कर रहे हैं। एक साल पूरा संघर्ष में भुगता है। किसान आंदोलन के दौरान 750 किसान शहीद हुए हैं। एक को लूटा जा रहा था तो दूसरा मारा जा रहा था। इंसानियत को ठेस पहुंचाई जा रही थी। प्रधान ने कहा कि जैसे लोहे को लोहा काटता है, जहर को जहर मारता है, उसी प्रकार बिगड़ी हुई राजनीति राजनीति से ही ठीक की जा सकती है। इसलिए पार्टी बनाने का विचार मन में आया। कोई विकल्प न होने के कारण ही हमें पंजाब में अपनी पार्टी बनानी पड़ी। आंदोलन के बाद पहला चुनाव पंजाब में है। जब भी संघर्ष की बात आई तो पंजाब आगे रहा, इसलिए पंजाब से शुरुआत की गई।

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Haryana Congress : एक बार फिर विवादों में घिरी कांग्रेस, रैली के दौरान जयप्रकाश ने बुजुर्ग को मारी लात, वीडियो हुआ वायरल
HCS Officer Arrests : रिश्वत मामले में महिला अधिकारी चल रही थी फरार, ACB ने दबोची, भेजा जेल
Vipul Goyal in Faridabad : भाजपा प्रत्याशी विपुल को अब इस समाज के लोगों ने दिया अपना समर्थन, जानें
Manohar Lal Khattar : खट्टर ने करनाल के लोगों से किया बड़ा वादा, पूर्व मुख्यमंत्री के इस फैसले से बढ़ेगा रोजगार
Haryana Assembly Poll : निवर्तमान विधायकों को इस तारीख से पहले खाली करने होंगे सरकारी आवास
Haryana Election 2024: ‘कांग्रेस में दलित बहन का अपमान, वो आएं…, बीच चुनाव में खट्टर का शैलजा को खुला ऑफर
Haryana Crime : छोटी सी रकम के लिए साहूकार ने मजदूर पर किया जुल्म, पीट पीट कर किया बुरा हाल ,सदमे में गरीब ने की आत्महत्या
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox