रिछपाल सिंह जोडामाजरा प्रधान नियुक्त
इंडिया न्यूज, चंडीगढ़।
Chaduni New Party भारतीय किसान यूनियन के नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने शनिवार को चंडीगढ़ में संयुक्त संघर्ष पार्टी बना ली है। जिससे अब असल में मिश्न 2022 की पंजाब से शुरुआत होगी। इसकी घोषणा चढूनी ने यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस में की। इस दौरान चढूनी ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारा मकसद अमीर होना नहीं है, बल्कि सेवा ही मकसद है। इस मौके पर रिछपाल सिंह जोडामाजरा को पार्टी प्रधान नियुक्त किया गया।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नवनियुक्त पार्टी प्रधान रिछपाल सिंह जोडामाजरा ने कहा कि कई वर्षों से वे किसान के लिए संघर्ष कर रहे हैं। एक साल पूरा संघर्ष में भुगता है। किसान आंदोलन के दौरान 750 किसान शहीद हुए हैं। एक को लूटा जा रहा था तो दूसरा मारा जा रहा था। इंसानियत को ठेस पहुंचाई जा रही थी। प्रधान ने कहा कि जैसे लोहे को लोहा काटता है, जहर को जहर मारता है, उसी प्रकार बिगड़ी हुई राजनीति राजनीति से ही ठीक की जा सकती है। इसलिए पार्टी बनाने का विचार मन में आया। कोई विकल्प न होने के कारण ही हमें पंजाब में अपनी पार्टी बनानी पड़ी। आंदोलन के बाद पहला चुनाव पंजाब में है। जब भी संघर्ष की बात आई तो पंजाब आगे रहा, इसलिए पंजाब से शुरुआत की गई।
Hayana Weather Update: हरियाणा में थमी मानसून की रफ्तार, जानिए कैसा रहेगा आज का मौसम?
Haryana-Chandigarh: 8वीं पास भी कर सकेगा सरकारी नौकरी, चंडीगढ़ हाईकोर्ट में 300 वैकेंसी, अप्लाई करने…
Haryana Election 2024: हरियाणा में कांग्रेस प्रत्याशी के काफिले पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक जख्मी
Haryana Election 2024: हरियाणा में हमारे बिना नहीं बनेगी सरकार, चुनाव के दौरान केजरीवाल ने…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rohtak : जिला रोहतक के गांव सांघी के पास से…
रायपुररानी में जन आशीर्वाद रैली में कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…