Categories: Others

Chandigarh New Mayor भाजपा की सरबजीत कौर चंडीगढ़ की नई मेयर

सरबजीत कौर को कुल 28 में से 14 जबकि अंजू को 13 वोट मिले

इंडिया न्यूज, चंडीगढ़।
Chandigarh New Mayor नगर निगम के नए मेयर के लिए आज यहां हुए चुनाव में भाजपा की सरबजीत कौर मेयर चुन ली गई हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी की मेयर प्रत्याशी अंजू कत्याल को मात्र एक वोट से हराया। सरबजीत कौर को कुल 28 में से 14 जबकि अंजू को 13 वोट मिले। एक वोट इनवैलिड करार दिया गया।

अंजू को मिला एक वोट इनवैलिड करार दिया, ‘आप’ पार्षदों का हंगामा (Chandigarh New Mayor)

इनवैलिड वोट एक किनारे से फटा होने के कारण उसे वोटों की गिनती से बाहर कर दिया गया, जिस पर ‘आप’ पार्षदों ने सदन में खूब हंगामा किया और नवनिर्वाचित मेयर सरबजीत कौर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन्हें मेयर कुर्सी पर बैठने से रोका। ‘आप’ पार्षदों का आरोप था कि भाजपा ने धोखाधड़ी करके अपना मेयर बनवाया है जबकि जो वोट इनवैलिड करार दिया वो ‘आप’ का था इसीलिए दोनों मेयर उमीदवारों को बराबर वोट पड़े है। उन्होंने मेयर कुर्सी के पीछे आकर खूब हंगामा किया जिस पर निगम सचिव ने मार्शल और पुलिस बुलाकर प्रदर्शन कर रहे ‘आप’ पार्षदों को वहां से हटाया और भाजपा की मेयर बनी सरबजीत को मेयर की कुर्सी पर बिठवाया।

Also Read: Corona Cases Today 24 घंटे और केस 1,41,986, चिंता बढ़ी

Connect With Us: Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Election 2024: हरियाणा में कांग्रेस प्रत्याशी के काफिले पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक जख्मी

Haryana Election 2024: हरियाणा में कांग्रेस प्रत्याशी के काफिले पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक जख्मी

3 mins ago

Haryana Election 2024: हरियाणा में हमारे बिना नहीं बनेगी सरकार, चुनाव के दौरान केजरीवाल ने भरी हुंकार

Haryana Election 2024: हरियाणा में हमारे बिना नहीं बनेगी सरकार, चुनाव के दौरान केजरीवाल ने…

1 hour ago

Rohtak के गांव सांघी नहर में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rohtak : जिला रोहतक के गांव सांघी के पास से…

10 hours ago

Kalka Jan Ashirwad Rally : सीएम नायब सैनी ने कालका से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के लिए की मतदान की अपील

रायपुररानी में जन आशीर्वाद रैली में कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

11 hours ago

Haryana Assembly Elections को लेकर चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान 48.27 लाख की राशि बरामद 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Elections : आगामी 5 अक्टूबर को होने वाले…

11 hours ago

CM Nayab Saini : कांग्रेस ने झूठी घोषणाओं से जनता को बरगलाया तो भाजपा ने उन घोषणाओं को सिद्ध कर दिखाया

शाहाबाद में जन आशीर्वाद रैली मे कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

11 hours ago