इंडिया न्यूज, Chandigarh News: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा के लिए अलग हाई कोर्ट स्थापित करवाने के लिए गृह मंत्री अमित साह को पात्र लिखा था। इसमें उन्होंने यह भी कहा कि CM भगवंत मान ने पंजाब के लिए भी न्यू चंडीगढ़ में अलग हाईकोर्ट की मांग की है। यह मुद्दा हरियाणा के CM मनोहर लाल खट्टर के किए एक दावे के बाद उठा है। इस दावे के बाद कांग्रेस के विधायक दल नेता प्रताप सिंह बाजवा ने स्पष्टीकरण मांगा है। हालांकि आम आदमी पार्टी या पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से अब तक इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एक पत्र भेजा। जिसमे उन्होंने कहा कि 30 अप्रैल को कॉन्फ्रेंस हुई थी। जिसमे हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के सामने मुख्यमंत्री भगवंत मान ने न्यू चंडीगढ़ में पंजाब के लिए अलग हाईकोर्ट बनाने की मांग की थी। उन्होंने कहा कि यह सही समय है, जब पंजाब और हरियाणा दोनों के लिए अलग-अलग हाईकोर्ट का निर्माण किया जाए।
विधानसभा में कांग्रेस MLA प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान इस मुद्दे को लेकर हमे स्पष्ट करें कि क्या उन्होंने न्यू चंडीगढ़ में पंजाब के लिए अलग हाईकोर्ट बनाने की बात कही है। अगर उन्होंने असा कहा है तो यह पंजाब के हितों के खिलाफ है। प्रताप सिंह का कहना है कि मौजूदा हाईकोर्ट बिल्डिंग ही पंजाब को सौंप देनी चाहिए। क्योकि चंडीगढ़ शुरुआत में पंजाब की राजधानी बना था। ऐसा होने से चंडीगढ़ पर भी पंजाब का अधिकार कमजोर हो जाएगा।
यह भी पढ़ें : पलवल में KGP फ्लाईओवर पर सेना भर्ती के लिए दौड़ लगा रहे युवको को कार ने मारी टक्कर, 2 युवकों की मौत, 3 घायल
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mohan Lal Badoli's Big Statement : हरियाणा की राजनीति में अगले…
Haryana CM Face: '...जो सीएम बनेगा उससे पूछिए', चुनावी नतीजों से पहले भूपेंद्र सिंह हुड्डा…
Haryana Jind News: युवक ने सल्फास की गोलियां खाकर आत्महत्या की, फाइनेंसरों से था परेशान,…
प्रदेश में लहर- कांग्रेस की सरकार बनने की संभावना पवन शर्मा, India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana…
Deependra Hooda Statement: एग्जिट पोल के बाद दीपेंद्र हुड्डा का बड़ा बयान, जीत का ठोक…
बोले- हर हाल में रानियां से जीत हासिल करुँगा, 7 हजार से 10 हजार की…