होम / Corona Cases in World Today एक दिन में विश्व में 27.72 लाख नए केस

Corona Cases in World Today एक दिन में विश्व में 27.72 लाख नए केस

• LAST UPDATED : January 12, 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।
Corona Cases in World Today विश्वभर में कोरोना के केस बढ़ते ही जा रहे हैं जोकि स्वास्थ्य विभागों के लिए भी चिंता का विषय बन गए हैं। बीते 24 घंटों की बात की जाए तो विश्व में 27.72 लाख नए कोरोना पॉजिटिव आए हैं। 9.55 लाख लोग ठीक हुए हैं और 7,847 लोगों की मौत हुई है। इस समय कोविड के केसों में अमेरिका टॉप पर है। यहां 6.72 लाख, जबकि 3.68 लाख मामलों के साथ फ्रांस दूसरे नंबर पर पहुंच गया है।

इटली तीसरे नंबर पर (Corona Cases in World Today)

वहीं इटली 2.20 लाख नए केस के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच चुका है। पिछले दिन के मुकाबले कोरोना के नए मामलों में 5.62 लाख की वृद्धि हुई है। ज्ञात रहे कि कल विश्व में 22.09 लाख नए संक्रमित मिले थे। वहीं जर्मनी में भी केस थमते नहीं दिखे। जर्मनी में बुधवार को कोरोना के रिकॉर्ड 80,430 नए मामले दर्ज किए गए और 384 मौतें हुई।

भारत में 1.94 लाख से ज्यादा नए केस

देशभर में कोरोना संक्रमण के मामलों में एक दिन की थोड़ी राहत के बाद फिर बड़ा उछाल सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग की मानें तो 24 घंटों में 1.94 लाख से ज्यादा नए केस सामने आए। इसी के साथ दैनिक संक्रमण की दर भी बढ़कर 11.05% हो गई है। कोविड-19 की थर्ड वेव के दौरान पहली बार ऐसा हुआ, जब देश में सक्रिय मामले 9 लाख पार पहंच गए हैं।

मौतों का आंकड़ा फिर बढ़ा 

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना की रिकवरी दर कम होकर 96.01 फीसदी ही रह गई है। आज सुबह तक बीते 24 घंटों में कोरोना के 442 मरीजों ने दम भी तोड़ा है। बता दें कि कल सुबह तक एक दिन में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 70 हजार के करीब दर्ज की गई थी। आज सुबह तक पिछले 24 घंटों में Covid के 60,405 मरीज ठीक हुए जो कल की बजाए कम हैं। देशभर में अब 153.80 करोड़ से ज्यादा कोविड वैक्सीन दी जा चुकी हैं।

दुनिया में अब तक कोरोना मामलों की स्थिति (Corona Cases in World Today)

  • कुल संक्रमित: 31.39 करोड़
  • ठीक हुए: 26.16 करोड़
  • एक्टिव केस: 4.67 करोड़
  • कुल मौतें: 55.20 लाख

Also Read: Total Corona Cases Today 1.94 लाख से ज्यादा नए केस

Also Read:  Booster Dose जानें तीसरी डोज कैसे लगेगी

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Haryana Election 2024: चुनाव से पहले जब्त किए गए 3 करोड़, जानिए किसके पास और कहाँ जाता है ये पैसा?
MP Naveen Jindal: ‘हिंसा निंदनीय है…’, MP नवीन जिंदल की कबड्डी प्लेयर पर हमले के मामले में बड़ी प्रतिक्रिया
Vij Taunts Kejriwal’s Haryana Rally : पहले केजरीवाल पंजाब से हरियाणा के हक का पानी दिलवाए… वे क्या देंगे हरियाणा को आकार
Haryana Election 2024: ‘आपने ऐसा नहीं किया तो’…, BJP के बागियों को पीयूष गोयल की खुली चेतावनी
Gurugram Piyush Goyal : पीयूष गोयल ने कसा तंज, बोले कांग्रेस बड़े-बड़े वादे करके लोगों को गुमराह करने में एक्सपर्ट
Haryana Election 2024: AAP प्रतियाशी प्रेम गर्ग ने पंचकूला के मतदाताओं से किया बड़ा वादा, जानिए क्या कहा?
Innocent Child Rape and Murder : पड़ोसी बच्ची को चीज दिलाने के बहाने ले गया जंगल, पहले किया रेप फिर कर डाली हत्या
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox