Categories: Others

Delhi Accident कार पर पलटा डंपर, दंपति की मौत

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।
Delhi Accident दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के आरके पुरम इलाके में एक सड़क हादसे में दंपति अकाल मौत का ग्रास बन गया। हादस उस दौरान हुआ जब गिट्टी (रोड़ी-बजरी) से भरा डंपर बराबर में चल रही आई-20 कार पर पलट गया जिसमें कार सवार दंपती की मौत हो गई, जबकि उनकी छह साल की मासूम बच्ची जख्मी हो गई।

ये लोग हुए हादसे का शिकार (Delhi Accident)

इस हादसे में मारे गए लोगों की शिनाख्त मनीष शर्मा (35) और पत्नी शिप्रा जोशी (32) के रूप में हुई। वहीं इस दुर्घटना में एक नन्हीं बच्ची मिशिका (6) घायल हो गई। बताया जा रहा है कि जिस समय हादसा हुआ, उस समय बच्ची कार की पिछली सीट पर सोई हुई थी। हादसे में कार के भी परखच्चे उड़ गए।

कार को काटकर शवों को बाहर निकाला (Delhi Accident)

हादसा इतना भयानक था कि कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह दमकल विभाग की टीम और पुलिस ने कार काटकर शवों को बाहर निकाला। हादसे के बाद डम्पर का चालक मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच की जा रही है। बता दें कि मूलरूप से करौली, राजस्थान निवासी मनीष अपने परिवार के साथ नोएडा स्थित सांई शरणम सोसायटी में रहते थे।

Connect With Us: Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Rohtak के गांव सांघी नहर में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rohtak : जिला रोहतक के गांव सांघी के पास से…

3 hours ago

Kalka Jan Ashirwad Rally : सीएम नायब सैनी ने कालका से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के लिए की मतदान की अपील

रायपुररानी में जन आशीर्वाद रैली में कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

4 hours ago

Haryana Assembly Elections को लेकर चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान 48.27 लाख की राशि बरामद 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Elections : आगामी 5 अक्टूबर को होने वाले…

4 hours ago

CM Nayab Saini : कांग्रेस ने झूठी घोषणाओं से जनता को बरगलाया तो भाजपा ने उन घोषणाओं को सिद्ध कर दिखाया

शाहाबाद में जन आशीर्वाद रैली मे कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

4 hours ago

Manohar Lal Khattar : तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद करनाल में अलग से बसाया जाएगा आईएमटी शहर

कांग्रेस के घर में हुए विवाद हो चुके हैं जग जाहिर,पूरी पार्टी को भोगना पड़ेगा…

4 hours ago

Jind Crime : पत्नी की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंकने के दोषी पति सहित चार को उम्र कैद

 जुर्माना नहीं भरने पर काटनी होगी तीन माह की कैद India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

5 hours ago