Categories: Others

Dinosaur Egg Discovered In China 7 करोड़ 20 लाख साल पुराने अंडे में मिला डायनासोर का जीवाश्म

इंडिया न्यूज, दक्षिण चीन।
Dinosaur Egg Discovered In China बेशक विश्व में डायनासोर की प्रजाति विलुप्त हो चुकी है, लेकिन अब एक ऐसी खबर सामने आई है कि व्यक्ति अचंभे में पड़ जाता है। जी हां, दक्षिण चीन में वैज्ञानिकों को करीब 7 करोड़ साल बीतने के बावजूद एक अंडा ऐसा मिला है जिसके अंदर डायनासोर के भ्रूण का जीवाश्म पूरी तरह से संरक्षित है। इस भ्रूण के नाम की बात की जाए तो इसको ‘बेबी यिंगलियांग’ नाम दिया गया है।

पूर्ण डायनासोर भ्रूण (Dinosaur Egg Discovered In China)

विशेषज्ञों का मानना है कि लगभग 7.20 करोड़ साल पुराने अंडे में मिला यह भ्रूण अब तक का सबसे पूर्ण ज्ञात डायनासोर भ्रूण है। यूनिवर्सिटी आफ बर्मिंघम के वैज्ञानिकों ने भी इस बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि यह भ्रूण ओविराप्टोरोसॉर प्रजाति का है।

जन्म लेने के बेहद करीब था डायनासोर का बच्चा (Dinosaur Egg Discovered In China)

चीन के जियांग्शी प्रांत के गांझोउ शहर की चट्टानों में चीन, यूनाइटेड किंगडम और कनाडा के वैज्ञानिकों ने मिलकर बेबी यिंगलियांग की खोज की गई, जिसमें पाया कि यह डायनासोर का ही भ्रूण है। रिसर्च में यह भी मालूम हुआ है कि प्राकृतिक आपदा का शिकार होने के समय बेबी यिंगलियांग जन्म लेने के बेहद करीब था। वहीं अगर अंडे के आकार की बात की जाए तो यह अंडा लगभग 7 इंच का है, इसके अंदर मौजूद डायनासोर के बच्चे का जीवाश्म सिर से पूंछ तक करीब 11 इंच है।

चोंच और पंखों वाला यह डायनासोर (Dinosaur Egg Discovered In China)

वैज्ञानिकों के अनुसार ओविराप्टोरोसॉर प्रजाति के दांत नहीं होते थे। ये चोंच और पंखों वाले डायनासोर होते थे। इन्हें अक्सर एशिया और उत्तरी अमेरिका की चट्टानों पर ही पाया जाता रहा। इनकी चोंच और शरीर का आकार इस तरह का होता था जिससे वो कई तरह के खाने को अपना सकते थे।

Also Read: Blast in Ludhiana Court दो की मौत, कई लोग जख्मी

Connect With Us : Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Deepender Hooda : Assembly Elections में जनता करेगी BJP का लाइसेंस रद्द

कहा : हरियाणा में कांग्रेस सरकार महिलाओं को 2000, बुजुर्गों, दिव्यांगों, विधवाओं को 6000 रुपये…

6 hours ago

CM Nayab Saini Announced तीसरी बार भाजपा सरकार बनने पर पट्टीदारों के नाम करेंगे पंचायत की जमीनें

कांग्रेस के झूठे वादों पर मुख्यमंत्री सैनी का हमला, कहा-हिमाचल, कर्नाटक, तेलंगाना में वादों का…

7 hours ago

Mahipal Dhanda : आपसी भाईचारा व देश की एकता को मजबूत बनाएं रखने के लिए भाजपा ही एक विकल्प

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahipal Dhanda : आपसी भाई-चारा, सर्व समाज का विकास, और देश…

7 hours ago

Arjun Ram Meghwal : हुड्डा और उनके समर्थकों ने कुमारी सैलजा का जो अपमान किया, उसे हरियाणा की जनता कभी नहीं भूलेगी

गांधी परिवार के मन में खोट, आरक्षण को करना चाहते हैं खत्म कांग्रेस पार्टी की…

7 hours ago