होम / Electricity Connections for Irrigation: किसानों को सिंचाई के लिए जल्द दिए जाएंगे बिजली कनैक्शन: रणजीत सिंह

Electricity Connections for Irrigation: किसानों को सिंचाई के लिए जल्द दिए जाएंगे बिजली कनैक्शन: रणजीत सिंह

• LAST UPDATED : November 24, 2021

इंडिया न्यूज, चंडीगढ़:
Electricity Connections for Irrigation: हरियाणा बिजली, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा व जेल मंत्री रणजीत सिंह ने कहा कि उनका प्रयास है कि किसानों को खेतों में सिंचाई के लिए अधिक से अधिक बिजली कनैक्शन जल्द दिए जाएं और खेतों में सोलर पंप इंस्टाल करवाए जाएं, ताकि उन्हें फसल उत्पादन करने में कोई समस्या न आए। रणजीत सिंह बुधवार को सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करने के दौरान यह जानकारी दे रहे थे।

उन्होंने बताया कि दो एकड़ से पांच एकड़ तक की खेती के लिए किसान 5 हार्स पावर व 10 हार्स पावर के सोलर पंप को काफी पसंद कर रहे हैं। किसानों की सुविधा के लिए 20 हजार सोलर पंप मंजूर किए गए थे, जिनमें से 6 हजार सोलर पंप लगाए जा चुके हैं तथा 14 हजार सोलर पंप जल्द ही इंस्टाल कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सोलर पंप पर भारत सरकार की ओर से 35 प्रतिशत तथा हरियाणा सरकार की ओर से 40 प्रतिशत सब्सिडी दी जाती है, जोकि कुल मिलाकर 75 प्रतिशत सब्सिडी बनती है और किसान को केवल कुल लागत का 25 प्रतिशत खर्च ही वहन करना पड़ता है।

जून 2022 तक प्राप्त आवेदनकर्ताओं को दिए जाएंगे कनैक्शन Electricity Connections for Irrigation

एक प्रश्न के उतर में उन्होंने बताया कि बिजली निगम की ओर से 15 हजार बिजली के नए ट्यूबवैल कनैक्शन को मंजूरी दी गई है, जो जल्द ही किसानों को दिए जाएंगे और जून 2022 तक प्राप्त सभी आवेदनकर्ता किसानों को कनैक्शन (Electricity Connections for Irrigation) दे दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि हाई पावर परचेज कमेटी की बैठक में भी बिजली के नए उपकरण खरीदने की मंजूरी मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल की ओर से दी गई है।

इसी प्रकार उन्होंने कहा कि वे प्रदेश की जेलों में भी व्यापक स्तर पर सुधार के लिए कार्य करेंगे तथा प्रयास किया जाएगाा कि जेलों में बंद कैदी अच्छे नागरिक बनकर समाज में लौटें और समाज की भलाई के लिए कार्य करें। इसके लिए सभी जेलों में एक बार दौरा किया जाएगा और वहां की आवश्यकताओं अनुसार जरूरी कार्य करवाए जाएंगे।

Give Proper Training to Employees : सुशासन व प्रभावी शासन के लिए कर्मचारियों व अधिकारियों को दें उचित प्रशिक्षण : मुख्यमंत्री

Connect With Us:-  Twitter Facebook
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Panipat BJP : भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज के नेतृत्व में पूर्व कांग्रेसी युवा नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन
CM Nayab Saini : “8 तारीख को रिजल्ट आने के बाद मेनिफेस्टो को अपने पास रख लेना, जो वादे पूरे होते जाएंगे उन पर टिक लगाते जाना”
BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे
Manohar Lal : लगातार बढ़ता भाजपा का कुनबा, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सहित बड़े ब्राह्मण नेता भाजपा में शामिल
Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें
JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा
Honey Trap मामले का सवा साल से फरार चल रहा आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox