होम / Haryana Assembly Election 2024 : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ली चुटकी, फिल्मी अंदाज में कांग्रेस पर साधा यह निशाना

Haryana Assembly Election 2024 : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ली चुटकी, फिल्मी अंदाज में कांग्रेस पर साधा यह निशाना

• LAST UPDATED : October 1, 2024
  • बोले- पूर्व मुख्यमंत्री और कुमारी सैलजा का मंच पर हाथ मिलवाने से कुछ नहीं होगा

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election 2024 : करनाल पहुंचे कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चुटकी लेते हुए फिल्मी अंदाज में कांग्रेस पर निशाना साधा। राहुल गांधी द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कुमारी सैलजा का मंच पर हाथ मिलवाने पर नायब सैनी ने कहा कि हाथ मिलाने से कुछ नहीं बनता, जब दिलों में दरार है। दिल तो एक इधर है, दूसरा इधर है। उन्होंने शोले फिल्म को याद करते हुए कहा जिस तरह से शोले फिल्म में असरानी बोलता है कि आधे इधर आओ-आधे उधर जाओ बाकी के मेरे पीछे आओ ठीक ऐसा ही कांग्रेस के पीछे कुछ भी नहीं है। नायब सिंह सैनी ने कहा राहुल गांधी केवल यहां पर घूमने के लिए आए हुए हैं।

Haryana Assembly Election 2024 : प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार

बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है, वैसे-वैसे अब राजनीतिक दल एक-दूसरे पर बयानबाजी तेज करते हुए नजर आ रहे हैं। देर शाम नायब सिंह सैनी कार्यवाक मुख्यमंत्री करनाल पहुंचे थे। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस समय चुनाव प्रचार हरियाणा के अंदर तेजी से अपनी गति पकड़ रहा है। हमारे सभी केंद्रीय नेता और प्रदेशों के मुख्यमंत्री सभी चुनाव प्रचार के अंदर जुटे हुए हैं। हरियाणा प्रदेश ने तय कर लिया है कि प्रदेश में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनेगी।

Rajnath Singh Statement: ‘विकास’ और ‘विनाश’ के बीच लड़ाई, राजनाथ सिंह ने जनता को दिखाया सही रास्ता

कांग्रेस नेताओं ने भी अब मान लिया…

कांग्रेस के नेताओं ने भी भी कर लिया है कांग्रेस की जो स्थिति मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ और राजस्थान में हुई वही स्थिति हरियाणा में होगी, उसका ताजा उदाहरण है कि हुड्डा साहब ने बोलना शुरू कर दिया है कि बीजेपी की सरकार आ रही है, क्योंकि कांग्रेस के कोई भी बड़ा नेता यहां करनाल में चुनाव प्रचार के लिए सक्रिय नहीं है। उन्होंने यहां पर कार्यक्रम नहीं किए, क्योंकि उन्हें मालूम था कि हरियाणा की जनता उनकी बात सुनने वाली नहीं है, क्योंकि कांग्रेस पार्टी झूठ और झांसी की राजनीति करके लूटने का काम करती है।

राहुल तो प्रदेश में घूमने आए

वहीं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की यात्रा पर निशाना साधते हुए नायब सिंह सैनी ने कहा कि राहुल गांधी पर्यटन स्थल पर घूमने आए हुए हैं। हमने पिछले 10 वर्षों में हरियाणा को पर्यटन स्थल बनाने का काम किया है।यहां हमने सड़कें, एजुकेशन सिस्टम और लोगों को सुविधा दी है। पिछले 10 वर्षों में बीजेपी ने मजबूती से प्रदेश में काम किया है। राहुल गांधी यहां पर आए हैं तो युवाओं की एक बात का जवाब देकर जरूर जाएं कि आपकी सरकार ने कितने युवाओं को बिना पर्ची और बिना खर्ची के रोजगार दिया।

Kumari Selja Statement: भाजपा ने सिर्फ सपने दिखाए और…, जानिए कुमारी सैलजा ने ऐसा क्यों कहा ?

Anurag Thakur: ‘हमने हरियाणा में कुरुक्षेत्र का युद्ध देखा है, जहां…’, चुनावी रण में अनुराग ठाकुर का कांग्रेस पर तीखा हमला

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox