gaurav gautam
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana VIdhan sabha: हरियाणा में इस समय नई विधानसभा को लेकर पक्ष विपक्ष के बीच विवाद जारी है। एक के बाद एक दिग्गज नेता के बयान सामने आ रहे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि नई विधानसभा चंडीगढ़ में बनेगी। लेकिन विपक्ष के कुछ नेता इस बात का विरोध कर रहे हैं। अब इसे लेकर खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम का बड़ा बयान सामने आया है। इस दौरान इन्होंने कहा कि चंडीगढ़ पर हरियाणा का हक है और हम वहीं पर अपना विधानसभा भवन बनाकर रहेंगे। इतना ही नहीं उन्होंने तो कांग्रेस पर तंज कसा और ये भी कहा कि जिस भी राज्य में कांग्रेस हार का सामना करती है वहां पर कांग्रेस नेता EVM वाली स्क्रिप्ट पढ़ने लगते हैं। आइए जानते हैं इसके अलावा गौरव गौतम ने ओर क्या क्या कहा?
केवल नई विधानसभा को लेकर ही नहीं बल्कि राज्य मंत्री गौरव ने कांग्रेस पे जोरदार हमला बोला। इस दौरान उन्होंने कहा जिस भी राज्य में कांग्रेस हार का सामना करती है वहां पर कांग्रेस नेता EVM वाली स्क्रिप्ट पढ़ने लगते हैं। विपक्षी नेता राहुल गांधी पर हमला करते हुए राज्य मंत्री ने कहा कि इस स्क्रिप्ट के रचयिता राहुल गांधी हैं। उन्हीं के निर्देश पर हार का ठीकरा EVM पर फोड़ दिया जाता है। इनके इस बयान के बाद अभी तक को कांग्रेस का कोई बयान सामने नहीं आया है। लेकिन एक बार फिर चुनाव के आते ही EVM का मुद्दा उठ खड़ा हुआ है। अब देखना ये है कि क्या कांग्रेस बीजेपी मंत्री गौरव गौतम के किए गए वार पर पलटवार करेगी या नहीं?
केवल इतना ही नहीं बल्कि राज्य मंत्री लघु सचिवालय में वीरवार को जिला परिवाद और कष्ट निवारण समिति की बैठक के बाद मीडिया के सामने पेश हुए। इस दौरान मीडिया के एक सवाल के जवाब में राज्य मंत्री ने कहा कि कांग्रेस की यह परंपरा हो चली है कि चुनाव हारने के बाद EVM में गड़बड़ी बताई जाती है। जहां-जहां कांग्रेस चुनाव हारती है, वहां पर राहुल गांधी की लिखी स्क्रिप्ट पढ़ी जाती है। स्क्रिप्ट में ईवीएम ही कांग्रेसियों का एजेंडा होता है।इस दौरान उन्होंने हरियाणा विधानसभा के प्रस्तावित नए भवन को लेकर चल रहे विवाद पर कहा कि यह दोनों प्रदेशों के बीच बेहद गंभीर मुद्दा है। चंडीगढ़ पर हरियाणा का पूरा हक है। भाजपा सरकार चंडीगढ़ में ही विधानसभा भवन बनाएगी।
हाल ही में अभी कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट का लापता पोस्टर वायरल हुआ उसे लेकर राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि यह जुलाना की जनता तय करेगी उन्होंने कैसा जनप्रतिनिधि चुना। यह उनका अंदरूनी मामला है।
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Surajkund International Crafts Mela : दुनिया के सबसे बड़े शिल्प मेले…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Smack Smuggling Case : सीआईए थ्री पुलिस टीम ने 12.55 ग्राम…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), AAP State President Sushil Gupta : आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष…
भगवान श्रीराम के पिता दशरथ ने विश्राम कर भगवान शिव की स्थापना की थी पूजा…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), MLA Ramkumar Gautam : सफीदों से भाजपा विधायक रामकुमार गौतम…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Krishna Lal Panwar : प्रदेश के विकास एवं पंचायत मंत्री…