होम / HPSC नतीजों की पूरी जानकारी

HPSC नतीजों की पूरी जानकारी

• LAST UPDATED : December 20, 2019

विपिन परमार/चंडीगढ़: हरियाणा पब्लिक सर्विस कमिशन ने HCS का रिजल्ट जारी कर दिया है। कमिशन ने 161 पोस्ट के नतीजे घोषित किये हैं। घोषित नतीजों के मुताबिक HCS की एग्जीक्यूटिव ब्रान्च के लिए 48 HCS का चयन हुआ है। जबकि 7 एचपीएस और 11  एक्साइज एंड टैक्सेशन अधिकारी बने हैं।

Getty

कमिशन के जारी नतीजों में 18 तहसीलदार, 7 कॉऑपरेटिव सोसाइटी में असिस्टेंट रजिस्ट्रार की नियुक्ति हुई है। इसके अलावा 19 खंड विकास पंचायत अधिकारी बने हैं। इसके साथ ही  4 जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी भी नियुक्त हुए हैं।

Vishvajeet

हरियाणा पब्लिक सर्विस कमिशन की इस लिस्ट में  2 ट्रैफिक मैनेजर और 5 सहायक रोजगार कार्यालय अधिकारी भी बने हैं। वहीं IAS जगदीप सिंह के बेटे विश्वजीत सिंह का भी HCS में चयन हुआ है।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox