India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Weather Update: हरियाणा के अधिकतर जिलों में अब भी बारिश की संभावना जताई जा रही है। प्रदेश में कुछ समय तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक , प्रदेश के उत्तरी और दक्षिणी जिलों में बादल छाए रहेंगे और हल्की सी मध्यम बारिश भी देखने को मिलेगी। वहीं मौसम भी ठंडा रहने वाला है। जिन जिलों में बारिश की संभावना ज्यादा है उनमे हिसार, सिरसा, करनाल, यमुनानगर, सोनीपत, और पंचकूला जैसे जिलें शामिल हैं। इन दिनों होने वाली बारिश से लगातार तापमान में गिरावट देखने को मिली है।
मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में बारिश के आसार हैं । जिसे देखते हुए आज के लिए हरियाणा के कुछ हिस्सों में येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। येलो अलर्ट उन क्षेत्रों में जारी किया गया है जहाँ तेज हवाओं और बारिश की संभावना अधिक है। आपको बता दें हवा की रफ्तार 30-40 किमी/घंटा तक पहुँच सकती है। इसके साथ ही, बंगाल की खाड़ी में बन रहे लो प्रेशर एरिया के कारण राज्य में 12 सितंबर से मौसम में और भी बदलाव आने की संभावना जताई जा रही है।
Savitri Jindal : पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल हिसार से निर्दलीय लड़ेंगी चुनाव
अगर बात की जाए तापमान की तो हरियाणा में बारिश के कारण पिछले कुछ दिनों में तापमान में गिरावट देखने को मिली है। मौसम विभाग के अनुसार आज के दिन भी तापमान में गिरावट जारी रहेगी, खासकर बारिश के कारण। औसतन अधिकतम तापमान 32°C से 35°C के बीच रहेगा। कई स्थानों पर आंशिक बादल छाए रहेंगे, और छिटपुट बारिश से तापमान में और भी नरमी आएगी।
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Jind Accident : सफीदों कस्बे के जींद रोड़ पर गांव रत्ताखेड़ा…
लोहारू की जनता का सदैव ऋणी रहेगा मेरा परिवार: जेपी दलाल दिनभर चर्चा का विषय…
कांग्रेस का घोषणा पत्र मात्र ढकोसला, असली मकसद झूठ बोलकर सत्ता हथियाना India News Haryana…
पुलिस ने तांत्रिक समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का किया मामला दर्ज India News…
पेड न्यूज पर रखी जा रही है विशेष नजर, एमसीएमसी कमेटी से प्रमाणपत्र के बाद…
सुरक्षा की दृष्टि से यूपी पुलिस अलर्ट India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Elections 2024…