इंडिया न्यूज, Washington News: अक्सर आपने तलाक के बारे में तो सुना होगा कि शादी के इतने समय बाद पति-पत्नी तलाक लेने जा रहे हैं मगर आज हम ऐसे तलाक की बात करने जा रहे हैं जोकि उम्र की सारी दहलीज को पार कर चुका है।
जी हां, हम बात कर रहे हैं वाशिंगटन के अरबपति कारोबारी रुपर्ट मर्डोक की जिनकी इस समय आयु 91 साल की है। इस उम्र में चक अभिनेत्री जेरी हॉल को तलाक देने जा रहे हैं। आपको जानकर एक बड़ा आश्चर्य यह भी होगा कि यह उनका पहला तलाक नहीं, इससे पहले भी वे तीन तलाक ले चुके हैं। 65 साल की जेरी से उन्होंने 2016 में शादी की थी। मालूम हो कि उनके तलाक के चर्च अब विश्वभर में दूर-दूर तक फैलने जा रहे हैं।
बता दें कि पिछले साल ही न्यूयॉर्क के टैवर्न आन द ग्रीन में मर्डोक ने अपना 90वां जन्मदिन मनाया। रुपर्ट मर्डोक की पहली शादी पैट्रिसिया बुकर से हुई थी। जोकि 1956 से 1967 तक सही रही। दूसरी शादी की बात करें तो अन्ना मारिया टोर्व से की थी। जोकि 32 साल 1967 से 1999 तक टिकी रही। इसके बाद मर्डोक ने तीसरी शादी भी की। यह शादी उसने 1999 में वेंडी देंग के साथ की थी। यह शादी 14 साल तक 2013 तक रही। 2016 में फिर मर्डोक ने जेरी हॉल से शादी की। बता दें कि मर्डोक से पहले जेरी हॉल ने सिंगर मिक जैगर से शादी की थी।
मालूम रहे कि जेरी और मर्डोक की अब तक कुल 10 संतान हैं। ये दोनों की अब तक हुई अलग-अलग शादियों से हुई हैं। मर्डोक ने जेरी से शादी के बाद ट्वीट जारी कर बेहद खुशी प्रकट की थी।
यह तलाक चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि मेर्डोक छह साल बाद ही जेरी से तलाक की ओर कदम बढ़ाना है। उनका यह फैसला विश्वभर को चौंकाने वाला माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें: भारत में कोरोना का ग्राफ बढ़ा, 13 हजार का आंकड़ा पार
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Postal Department : डाक विभाग द्वारा आम व्यक्ति को डाकघर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Election Result On EC Website : विधानसभा आम चुनाव 2024 के…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Martyr Mahendra Singh : जिला के गांव लावण निवासी लगभग…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Counting : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कल…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Accident In Bhiwani : भिवानी जिला के गांव बलियाली में…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rewari News : रेवाड़ी जिले के गांव गुरावड़ा में एक…