होम / मोहाली ब्लास्ट में पंजाब पुलिस ने फरीदकोट से पकड़ा आरोपी निशान सिंह

मोहाली ब्लास्ट में पंजाब पुलिस ने फरीदकोट से पकड़ा आरोपी निशान सिंह

• LAST UPDATED : May 11, 2022

इंडिया न्यूज़, चंडीगढ़

पंजाब पुलिस के खुफिया विभाग के मुख्यालय पर रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (आरपीजी) हमले में पुलिस कर्मियों की बड़ी कामयाबी सामने आयी है। इस मामले में फरीदकोट पुलिस ने तरनतारन जिले के गांव कुल्ला निवासी निशान सिंह को पकड़ा है। आरोपी को पकड़कर मोहाली पुलिस के हवाले कर दिया गया है। निशान सिंह की गिरफ्तारी पुलिस कर्मियों के लिए एक बड़ी कामयाबी है।

सरकार को घेरे हुए है विपक्षी पार्टियां

मोहाली ब्लास्ट में पंजाब पुलिस ने फरीदकोट से पकड़ा आरोपी निशान सिंह

मोहाली ब्लास्ट में पंजाब पुलिस ने फरीदकोट से पकड़ा आरोपी निशान सिंह

कानून व्यवस्था पर विपक्षी दलों द्वारा प्रदेश सरकार को घेरा जा रहा है। मुख्यमंत्री भगवंत मान भी पुलिस-प्रशासन को इस गंभीर मुद्दे पर सख्त कदम उठाने का निर्देश दे रहे हैं। सभी सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट पर हैं। ऐसे में फरीदकोट सीआईए स्टाफ भी इस घटना की जांच में शामिल हुआ और अमृतसर से निशान सिंह को संदेह के आधार पर गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़े : आतंकी हमले पर बोले पूर्व कैप्टन अमरिंदर सिंह

निशान सिंह पर दर्ज है कई केस

मोहाली ब्लास्ट में पंजाब पुलिस ने फरीदकोट से पकड़ा आरोपी निशान सिंह

मोहाली ब्लास्ट में पंजाब पुलिस ने फरीदकोट से पकड़ा आरोपी निशान सिंह

निशान सिंह का आपराधिक रिकॉर्ड है। उस पर कई थानों में केस दर्ज हैं। निशान सिंह फरीदकोट जेल में बंद है। आपराधिक रिकॉर्ड के साथ पुलिस को मिले कुछ और इनपुट के आधार पर सीआईए फरीदकोट द्वारा निशान सिंह को अमृतसर से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उम्मीद कर रही है कि निशान सिंह से कई अहम सुराग मिलेंगे।

ये भी पढ़े : चंडीगढ़ कोरोना अपडेट 29 नए कोविड मामले आये सामने

Connect With Us : Twitter Facebook