Categories: Others

INDIA NEWS-JAN KI BAAT OPINION POLL: पंजाब में सत्ता के करीब आम आदमी पार्टी

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
INDIA NEWS-JAN KI BAAT OPINION POLL: अगले पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती हुई दिखाई दे रही है। ये अनुमान इंडिया न्यूज-जन की बात ओपिनियन पोल में आए नतीजों के आधार पर जताया गया है। 2022 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव में आप को सबसे ज्यादा 50-57 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस के हाथ से सत्ता खिसकती दिखाई दे रही है। पोल के आकलन के मुताबिक कांग्रेस 40-46 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रहेगी। वहीं, अकाली दल को 16-21 सीटें और सबसे कम 0-4 सीटें बीजेपी को मिलने का अनुमान जताया गया है।

AAP Won Vote Share वोट शेयर में आप ने मारी बाजी 

वोट शेयर में भी आम आदमी पार्टी बाजी मारती हुई दिखाई दे रही है। आप सबसे ज्यादा 37.80% के साथ नंबर वन पर दिख रही है तो कांग्रेस को 34.70%, अकाली दल को 20.5%, बीजेपी को 5% और अन्य दलों के खाते में 2% वोट शेयर मिलने का अनुमान है।

Impact of Agricultural Laws on Elections कृषि कानूनों का असर चुनाव पर

पंजाब चुनाव पर कृषि कानूनों के मुद्दे कितना असर डालेंगे इस पर भी जनता की राय ली गई। इसके परिणाम भी चौंकाने वाले आए हैं। सबसे ज्यादा 70% लोगों का मानना है कि कृषि कानूनों के मुद्दे का असर चुनाव पर पड़ेगा। वहीं, 20% जनता का मानना है कि इसका असर नहीं पड़ेगा। दूसरी 10% लोग अपनी राय साफ-साफ जाहिर नहीं कर पाए।

25 Percent Considered the Government Good 25 फीसदी जनता ने सरकार को अच्छा माना

55% लोगों ने मौजूदा सरकार की रेटिंग औसत बताई है । वहीं, 25% जनता का मानना है कि ये सरकार अच्छी है। तो 20% लोगों ने सरकार के काम को अच्छा नहीं माना है।

Read More: JAN KI BAAT INDIA NEWS OPINION POLL इंडिया न्यूज़-जन की बात ओपिनियन पोल का अनुमान, यूपी में एक बार फिर बन सकती है बीजेपी की सरकार

Connect With Us: Twitter Facebook

developer

Share
Published by
developer

Recent Posts

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

8 hours ago

Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें

आगामी दो दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील : डा. राजेश India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

9 hours ago

JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा

कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…

9 hours ago