Categories: Others

Monkeypox, Corona And HIV : विश्व का पहला ऐसा केस-एक ही व्यक्ति में कोरोना, मंकीपॉक्स और एचआईवी

इंडिया न्यूज, Italy News (Italian Man Tests Positive For Monkeypox, Corona And HIV): विश्व में पहला ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक ही व्यक्ति में तीन बीमारी एक साथ नजर आई। जी हां, इटली में एक शख्स (36) कोरोना, मंकीपॉक्स और HIV से एक साथ संक्रमित हुआ पाया गया है।

कटेनिया यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों की मानें तो यह दुनिया का पहला ऐसा केस है, जिसमें एक साथ ये तीनों बीमारियां नजर आई हों। व्यक्ति को तीनों ही बीमारियां साल की शुरुआत में स्पेन जाने के बाद हुई, जहां उसने कई जगह असुरक्षित संबंध बनाए थे।

जर्नल आफ इन्फेक्शन की केस रिपोर्ट के अनुसार बुखार, सिर दर्द और गले में खराश जैसे लक्षण आने के तीन दिन बाद 2 जुलाई को वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। इसी दिन मरीज के बाएं हाथ, चेहरे और पैरों आदि पर छोटे और दर्दनाक दाने उभरने लगे जोकि कुछ ही दिनों बाद फफोले बन गए।

सैन मार्को यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल के इमरजेंसी डिपार्टमेंट में भर्ती

इसके बाद 5 जुलाई को उसे सैन मार्को यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल के इमरजेंसी डिपार्टमेंट में भर्ती किया गया, जहां उसका मंकीपॉक्स टेस्ट हुआ। रिजल्ट पॉजिटिव आने पर उसका यौन रोगों से जुड़े टेस्ट भी किए गए। वह ह्यूमन इम्यूनो डेफिशिएंसी वायरस-1 के लिए भी संक्रमित पाया गया। डॉक्टर्स का कहना है कि उसे ऌकश् इन्फेक्शन हाल ही में हुआ है।

यह भी पढ़ें: Raju Srivastava Health Update Today : राजू श्रीवास्तव को आया होश, इशारों-इशारों में यह पूछा

Connect With Us: Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Postal Department द्वारा 7 से 10 अक्तूबर तक विशेष जागरूकता कैंप किए जाएंगे आयोजित 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Postal Department :  डाक विभाग द्वारा आम व्यक्ति को डाकघर…

1 hour ago

Martyr Mahendra Singh का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, ग्रामीणों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Martyr Mahendra Singh : जिला के गांव लावण निवासी लगभग…

2 hours ago

Haryana Assembly Election Counting : यही रात अंतिम….यही रात भारी….8 अक्तूबर 8 बजे खुलेगी किस्मत की पिटारी 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Counting : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कल…

2 hours ago

Accident In Bhiwani : ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से एक महिला की मौत, तीन की हालत गंभीर

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Accident In Bhiwani : भिवानी जिला के गांव बलियाली में…

3 hours ago

Rewari News : रेवाड़ी में 21 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rewari News : रेवाड़ी जिले के गांव गुरावड़ा में एक…

3 hours ago