होम / Shinzo Abe Death: नहीं रहे जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे, गोली लगने के 6 घंटे बाद तोड़ा दम

Shinzo Abe Death: नहीं रहे जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे, गोली लगने के 6 घंटे बाद तोड़ा दम

• LAST UPDATED : July 8, 2022

इंडिया न्यूज, Japan News (Shinzo Abe Death) : जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को आज सुबह गोली मार दी गई थी, जिस कारण जहां उनकी सुबह से हालत काफी गंभीर बनी हुई हुई थी, लेकिन बाद दोपहर 6 घंटे बाद उन्होंने दम तोड़ दिया।

मालूम रहे कि यह हमला उस समय किया गया है जब नारा शहर में शिंजो आबे भाषण दे रहे थे। सुबह जैसे ही हमलावर ने शिंजो पर गोलियां दागीं। तुरंत वे लहूलुहान होकर जमीन पर जा गिरे थे। तुरंत शिंजो आबे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन बाद दोपहर को उन्होंने दम तोड़ दिया। कुछ मीडया रिपोर्ट्स में यह बात सामने आई थी कि गोली लगने के बाद शिंजो आबे को दिल का दौरा भी पड़ा था। (Shinzo Abe Death News Live)

Shinzo Abe Death News Live

Shinzo Abe Death News Live

मनमोहन सिंह ने की शिंजो आबे पर हुए हमले की निंदा (Shinzo Abe Death News Live)

वहीं जैसे ही भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को इस बारे में जानकारी मिली तो उन्होंने जापान के पूर्व पीएम शिंजो पर हुए हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा, वे मेरे मित्र थे, उन पर जो आज हमला हुआ है इससे उन्हें काफी सदमा पहुंचा है।

हमलावर गिरफ्तार, ये हुई पहचान

वहीं हमले के आरोपी को जापान पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। हमलावर की पहचान जापानी समुद्री आत्मरक्षा बल के पूर्व सदस्य के रूप में हुई है। हमले के आरोपी ने स्वीकार किया है कि वह आबे से काफी असंतुष्ट था जिस कारण उसको गोलिया मारीं। Shinzo Abe Death News Live

पूर्व प्रधानमंत्री पर हुआ हमला नहीं करेंगे बर्दाश्त : जापान प्रधानमंत्री

Japanese Prime Minister Fumio Kishida

Japanese Prime Minister Fumio Kishida

वहीं हमले के बाद जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा काफी सख्त नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम वह सब कुछ करेंगे जो हम कर सकते हैं।

इस हमले को किसी भी तरह से बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दुनिया के सबसे सुरक्षित देशों में से एक माने जाने वाले जापान में यह हमला बेहद ही हैरान करने वाला है। जापान में बंदूक नियंत्रण के सख्त कानून लागू हैं।

यह भी पढ़ें : India Corona Update Today: देशभर में आज आए 18,815 केस

Connect With Us: Twitter Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox