Others

Kaithal Jan Ashirwad Rally : तीसरी बार भी कमल का फूल खिलेगा : मुख्यमंत्री

  • कैथल के कलायत में BJP की जन आशीर्वाद रैली आयोजिति

India News Haryana (इंडिया न्यूज़), Kaithal Jan Ashirwad Rally : कैथल के कलायत में BJP की जन आशीर्वाद रैली आयोजित की गई जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान कलायत रैली में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने संबोधित करते हुए कहा कि मैं यहां आपका आशीर्वाद लेने आया हूं, कलायत मेरा अपना घर है। सीएम ने कहा कि आपने मेरे सिर पर सम्मान की पगड़ी रखी। आपका सम्मान बढ़ाने का मैं हमेशा काम करूंगा।

मुझे विश्वास है कि तीसरी बार भी कमल का फूल खिलेगा। आपका जोश, उत्साह से मेरा विश्वास और बढ़ गया है। 4 तारीख को बीजेपी की फिर सरकार बनेगी। सरकार ने प्रदेश हित में निर्णय लिए हैं। 4 अक्टूबर के बाद आपके काम पूरा करूंगा। मैंने काम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। मेरे दरवाजे रात 12 बजे भी खुले हैं।

Kaithal Jan Ashirwad Rally : विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

वहीं इस दौरान मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और हुड्डा पर जमकर निशाना साधा और कहा कि उनके पास कोई मुद्दा नहीं है। कांग्रेस हमेशा झूठ फैलाने का काम करती है, कांग्रेस पहले अपना हिसाब दे। मैं पाई-पाई का हिसाब देने को तैयार हूं। कांग्रेस अपने कार्यकाल का ब्यौरा भी दे। हमारी सरकार ने कम समय में भी बहुत काम किया है। हमारी सरकार ने युवाओं को नौकरी दी है जबकि हुड्डा सरकार ने केवल लॉलीपॉप दिया।

हम लगातार मिशन मोड में काम कर रहे हैं

सीएम ने रैली के दौरान यह भी कहा कि हम लगातार मिशन मोड में काम कर रहे हैं। कांग्रेस ने भर्ती रोको गैंग बना रखा है। हमारी सरकार ने 100-100 वर्ग गज के प्लाट दिए।
जितना यूनिट खर्च करेंगे, उतना ही बिजली बिल आएगा। 80 करोड़ रुपए श्रमिकों के खातों में डाले। हमारी सरकार ने हैप्पी कार्ड योजना लागू की।

स्वतंत्रता सेनानियों की पेंशन में की बढ़ौत्तरी

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के पेंशन को भी बढ़ने का काम किया। खराब फसलों का 133 करोड रुपए मुआवजा दिया। हमने शहर वासियों को 30 गज के प्लाट दिए।
हमने क्रीमी लेयर का दायरा बढ़ाया। क्रीमी लेयर की आय सीमा बढ़ाकर 8 लाख किया।
हुड्डा ने मेरे सवालों का जवाब आज तक नहीं दिया। हरियाणा में अग्निवीरों को नौकरी में 10% आरक्षण देने का काम किया। इतना ही नहीं, 1 लाख 20 हज़ार युवाओं की नौकरी को सुरक्षित किया।

महिलाओं को  दिया 500 में गैस सिलेंडर

वहीं महिलाओं को 500 में गैस सिलेंडर देने का काम किया है। कांग्रेस के लोग तरह- तरह के झूठ बोल रहे हैं। यह लोग हिसाब मांगते फिर रहे हैं। इस साल बरसात कम हुई है खर्चा ज्यादा हो रहा है। हमने किसानों के खर्च कम करने का काम किया।

किसानों और बुजुर्गों को दी राहत

वहीं किसान को प्रति एकड़ के हिसाब से 2000 रुपए देने का काम किया। 525 करोड़ किसानों के खाते में डालने का काम किया। हमारी सरकार प्रदेश के हित में लगातार फैसला ले रही है। 2014 में जनता ने हुड्डा को सरकार से बाहर किया था। उस समय बुजुर्गों को मात्र 500 रुपए पेंशन मिलता थी लेकिन हमारी सरकार ने बुजुर्गों की पेंशन बढ़ाकर 3000 किया। किसी भी बुजुर्ग को अब सरकारी कार्यालय का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा।

जैसे ही व्यक्ति की आयु 60 वर्ष हो जाएगी, मेरा अधिकारी उसके घर जाएगा और बुजुर्ग के घर जाकर पेंशन बनाने का काम करेगा। 2 लाख 50 हज़ार बुजुर्गों की हमारी सरकार ने पेंशन बनाने का काम किया। कांग्रेस की सरकार में पर्ची और खर्ची से नौकरी मिलती थी। इतना ही नहीं कांग्रेस गरीबों की जमीन हड़प लेती थी। कांग्रेस ने दो-दो रुपए का चेक देकर किसानों का अपमान किया।

यह भी पढ़ें : Dushyant Chautala on APP Alliance : जजपा का अभी आप के साथ कोई गठबंधन नहीं : दुष्यंत चौटाला

यह भी पढ़ें :Assembly Elections : विधानसभा चुनाव में हर मतदाता करें अपनी भागीदारी सुनिश्चित : पंकज अग्रवाल

यह भी पढ़ें :Abhay Singh Chautala : भाजपा सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर आचार संहिता की धज्जियां उड़ा रही

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

8 hours ago

Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें

आगामी दो दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील : डा. राजेश India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

8 hours ago

JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा

कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…

9 hours ago