India News (इंडिया न्यूज), New Parliament, चंडीगढ़: रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई संसद का उद्घाटन किया इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद कार्तिक शर्मा भी मौजूद रहे। इसको लेकर उन्होंने कहा कि हम सबके लिए ये गौरव का पल है। भारत का विकसित होने का संकल्प दुनिया के कई देशों के सामने उदाहरण बनेगा ये नया संसद भवन देश को नई बुलंदी देने वाला है। मुझे विश्वास है कि इस संसद में जो जनप्रतिनिधि बैठेंगे, वो देश को नई प्रेरणा देने का काम करेंगे। आगे कार्तिक शर्मा ने कहा कि हमें कर्तव्य को प्राथमिकता में रखना होगा और हमें निरंतर खुद में सुधार करना होगा। हमें निरंतर मेहनत करने की जरूरत है। देश के लिए हमें खुद को तपाना होगा, तभी देश आगे बढ़ेगा।
कार्तिक ने कहा कि प्रत्येक देश की विकास यात्रा में कुछ पल ऐसे आते हैं जो हमेशा के लिए अमर और अमिट हो जाते हैं। कुछ तारीखें हमेशा याद रखी जाती हैं। सांसद का उद्घाटन ऐसा ही शुभ दिन है। देश आजादी के 75 साल होने पर अमृत महोत्सव मना रहा है, इस अवसर पर देश को यह नया संसद भवन उपहार में मिला है। सिर्फ एक भवन नहीं है, यह 140 करोड़ भारतीयों का प्रतिबिंब है।
कार्तिक ने कहा नए संसद भवन को देखकर हर भारतीय गौरव से भरा हुआ है. इसमें वास्तु, विरासत, कला, कौशल, संस्कृति और सविंधान भी है। गौरतलब है कि लोकसभा का आंतरिक हिस्सा राष्ट्रीय पंक्षी मोर पर आधारित है। राज्यसभा का आंतरिक हिस्सा राष्ट्रीय फूल कमल पर आधारित है। संसद के प्रांगण में राष्ट्रीय वृक्ष बरगद भी है। कार्तिक ने कहा कि यह भवन आत्मनिर्भर भारत के सूर्योदय का साक्षी बनेगा। साथ ही नया भवन हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के सपने को साकार करने का साधन बनेगा।। यह नया भवन आत्मनिर्भर भारत के सूर्योदय का साक्षी बनेगा, यह नया भवन विकसित भारत के संकल्पों की सिद्धी होते हुए देखेगा। राधे की नई संसद के निर्माण पर पर करीब 900 करोड़ की राशि खर्च हुई है।
यह भी पढ़ें : Akshay Kumar reached Badrinath: कड़ी सुरक्षा के बीच अक्षय कुमार बद्रीनाथ धाम पहुंचे
यह भी पढ़ें : Pension Distributed: अपात्रों-मृतकों को बांट दी पेंशन, हरियाणा-पंजाब हाईकोर्ट ने दे दिए CBI से जांच कराने के आदेश
India News Haryana (इंडिया न्यूज), HCS-HPS Transferred : विधानसभा चुनाव के बाद बुधवार को हरियाणा सरकार…
कालका में आयोजित धन्यवाद रैली में कालका विधानसभा क्षेत्र के लिए मुख्यमंत्री ने खोला घोषणाओं…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), CM Flying : यमुनानगर में सीएम फ्लाइंग और स्वास्थ्य विभाग की…
1 देसी पिस्टल, 1 देसी पिस्तौल, 4 जिंदा रौंद व 1 वैग्नआर गाड़ी बरामद India…
सदस्य मुकेश गर्ग भी सुनेंगे दलीलें India News Haryana (इंडिया न्यूज), New Electricity Rates : हरियाणा…
जमीन से कब्जा न छोड़ने वाले व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के दिए आदेश,…