होम / North Korea, Kim Jong Un उत्तर कोरिया में लोगों के हंसने और शराब पीने पर लगा बैन, किम जोंग इल की पुण्यतिथि पर 11 दिनों तक शोक में डूबा देश

North Korea, Kim Jong Un उत्तर कोरिया में लोगों के हंसने और शराब पीने पर लगा बैन, किम जोंग इल की पुण्यतिथि पर 11 दिनों तक शोक में डूबा देश

• LAST UPDATED : December 18, 2021

North Korea, Kim Jong Un

इंडिया न्यूज, प्योंगयांग:

नॉर्थ कोरिया के Dictator kim jong उन अक्सर अजीबोगरीब तुगलकी फरमान जारी करने के लिए सुर्खियों में रहते हैं। अब उन्होंने अपने पिता की बरसी पर देश में 11 दिन के शोक का फरमान जारी किया है और इस दौरान देश के नागरिकोें के हसने, शराब पीने, रोने और शॉपिंग करने पर भी प्रतिबंध लगाया है।

उनके पिता व नॉर्थ कोरिया के पूर्व तानाशाह किम जोंग-इल की 10वीं बरसी है और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कल यानी शुक्रवार से 11 दिन का देश में राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है।

Read More : North Korea: उत्तर कोरिया ने किया चौथी विमानभेदी मिसाइल का परीक्षण, दक्षिण कोरिया के साथ रिश्ते सामान्य करने की इच्छा

जानिए क्या कहते हैं देश के लोग (North Korea, Kim Jong Un)

रेडियो फ्री एशिया के अनुसार अगर कोई व्यक्ति 11 दिन के राष्ट्रीय शोक के दौरान नियम तोड़ता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। लोग रोजमर्रा के जरूरी सामान खरीदने के लिए भी बाहर नहीं जा सकते। एक नागरिक ने कहा, कि पहले भी अगर लोग किम जोंग-इल की बरसी पर नशे में पाए जाते थे तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाता था।

इनमें से ज्यादातर का बाद में कोई पता नहीं चलता था। ह्वांगहो प्रांत के एक निवासी ने कहा, पुलिस से लोगों पर पैनी नजर रखने के लिए कहा गया है। अगर कोई नियम तोड़ता है उसे फौरन गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके लिए पुलिस की महीने भर की स्पेशल ड्यूटी लगाई गई है। इस दौरान पुलिस अफसर नींद भी नहीं ले पाएंगे।

Also Read : Himachal Weather Update सोलंगनाला, मनाली व आसपास के इलाकों में मौसम की पहली बर्फबारी

किसी के घर में मौत होने पर जोर से रोना भी बैन (North Korea, Kim Jong Un)

राष्टÑीय शोक के दौरान जारी प्रतिबंध के बीच यदिन किसी की मौत हो जाती है तो उसके परिवार के जोर से रोने पर भी बैन है। शोक की अवधि पूरी होने के बाद ही शव का अंतिम संस्कार किया जा सकता है। 11 दिन में किसी का जन्मदिन आता है तो वो इसे मनाया नहीं कर सकेगा।

1948 से सल्तनत पर कब्जा (North Korea Kim Jong Un Decree)

बता दें कि किम जोंग उन के दादा किम इल-सुंग ने 1948 में वर्तमान नॉर्थ कोरिया की स्थापना की थी। उनकी मौत के बाद 1994 में उनके सबसे बड़े बेटे किम जोंग इल को सत्ता मिली।

Kim Jong Un’s grandfather Kim Il-sung

किम जोंग-इल ने 1994 से 2011 तक देश पर शासन किया। 17 दिसंबर 2011 को 69 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। पिता की मौत के बाद किम जोंग उन गद्दी पर बैठे। अब उन्होंने भी बतौर तानाशाह 10 साल पूरे कर लिए हैं।  (North Korea Kim Jong Un Decree)

 

Also Read: Bipin Rawat Army Helicopter Crash Update CDS बिपिन रावत का निधन, हेलिकॉप्टर क्रैश में पत्नी मधुलिका समेत सभी 13 लोगों की मौत

Connect With Us : Twitter Facebook

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox