Categories: Others

Omicron Alert In World जानें इतने देशों में दस्तक दे चुका नया वेरिएंट

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।
Omicron Alert In World विश्वभर में कोरोना वायरस का नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के कारण परिस्थितिया बदलती दिखाई दे रही हैं। विश्व के कई देशों में यह वेरिएंट दस्तक दे चुका है। बेशक भारत में अभी तक इस वेरिएंट का कोई केस सामने नहीं आया लेकिन सरकार द्वारा अलर्ट जारी कर दिया गया है। वायरस यहां न फैले इसको लेकर अंतरराष्ट्रीय फ्लाट्स पर भी 15 दिसंबर प्रतिबंद के आदेश आ चुके हैं। पूरे विश्व में इस वायरस की बात की जाए तो अब तक यह 23 देशों में एंट्री कर चुका है। World Health Organisation (WHO) ने इस बात की पुष्टि की है। इन 23 देशों में अमेरिका भी शामिल है जहां ओमिक्रॉन का पहला केस सामने आया। उधर भारत में भी जोखिम की श्रेणी में शामिल विभिन्न देशों से फ्लाइट्स के जरिये पहंचे 3476 यात्रियों में से छह लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है, जिसके कारण सरकार की चिंता और बढ़ गई है।

छह यात्रियों के नमूने जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे (Omicron Alert In World)

केंद्र सरकार ने बताया कि देश के विभिन्न एयरपोर्ट्स पर मंगलवार रात के बाद बुधवार शाम तक 11 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें जोखिम की श्रेणी में शामिल पहुंची और इन फ्लाइटों में 3476 यात्री देश के अलग-अलग हवाई अड्डों पर पहुंचे। इनमें से कोरोना संक्रमित पाए गए छह यात्रियों के नमूने जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए संबंधित प्रयोगशालाओं में भेजे गए हैं।

ये हैं सबसे ज्यादा जोखिम वाले 11 देश (Omicron Alert In World)

भारत सरकार की ओर से 26 नवंबर को अपडेट की गई सूची के मुताबिक 11 देशों को जोखिम ग्रस्त सूची में रखा गया है। इनमें ब्रिटेन व यूरोपीय संघ के देश, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, बोत्सवाना, चीन, मारीशस, न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे, सिंगापुर, इजरायल और हांगकांग शामिल हैं। पहले इस सूची में बांग्लादेश का भी नाम था, लेकिन अब उसे सूची से हटा दिया गया।

दक्षिण अफ्रीका में कोविड के रिकॉर्ड इतने मामले बढ़े (Omicron Alert In World)

विश्वभर में अगर दक्षिण अफ्रीका की बात की जाए तो यहां कोविड से संक्रमित लोगों में 403 फीसदी की रिकॉर्ड वृद्धि हुई है। इसके अलावा संक्रमण दर भी10 फीसदी के पार हो गई है। वहीं, अस्पताल में भर्ती होने वाले लोगों में 87 फीसदी को टीका नहीं लगा है। दक्षिण अफ्रीका के शीर्ष महामारी विशेषज्ञ अब्दुल-करीम ने बताया कि सप्ताह के अंत तक 10,000 से अधिक दैनिक संक्रमण के मामले सामने आ सकते हैं, जिससे अगले दो से तीन सप्ताह में अस्पतालों पर भारी दबाव पड़ सकता है। उन्होंने वायरस के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए भीड़ भरे आयोजनों को रोकने की सलाह दी है। अब्दुल-करीम ने कहा कि ऐसा करने से सुपर-स्प्रेडिंग की स्थिति को नियंत्रण से बाहर किया जा सकता है।

Connect With Us : Twitter Facebook

Amit Gupta

Share
Published by
Amit Gupta

Recent Posts

Haryana Assembly Elections को लेकर चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान 48.27 लाख की राशि बरामद 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Elections : आगामी 5 अक्टूबर को होने वाले…

7 mins ago

CM Nayab Saini : कांग्रेस ने झूठी घोषणाओं से जनता को बरगलाया तो भाजपा ने उन घोषणाओं को सिद्ध कर दिखाया

शाहाबाद में जन आशीर्वाद रैली मे कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

30 mins ago

Manohar Lal Khattar : तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद करनाल में अलग से बसाया जाएगा आईएमटी शहर

कांग्रेस के घर में हुए विवाद हो चुके हैं जग जाहिर,पूरी पार्टी को भोगना पड़ेगा…

49 mins ago

Jind Crime : पत्नी की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंकने के दोषी पति सहित चार को उम्र कैद

 जुर्माना नहीं भरने पर काटनी होगी तीन माह की कैद India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

1 hour ago

Varinder (Bulle) Shah : पानीपत शहरी कांग्रेस प्रत्याशी वरिंदर शाह को मिला व्यापारी वर्ग का समर्थन, भाजपा की बढ़ी  चिंता

उद्योगों का नियमितीकरण हमारी प्राथमिकता, व्यापारियों को मिलेगी सभी मूलभूत सुविधाएं भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन से…

1 hour ago

Panipat Crime News : मकान से 30 लाख रुपए कैश व लाखों रुपए के गहने चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Panipat Crime News : सीआईए टू पुलिस टीम ने पुलिस…

2 hours ago