इंडिया न्यूज, पोर्ट लुईस (Plane stuck in storm) : जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से मॉरीशस जा रहा एक हवाई जहाज तूफान में फंस गया जिस कारण विमान में सवार कई लोग घायल हो गये। हालांकि चालक दल ने इस खतरनाक स्थिति से विमान को सुरक्षित निकालते हुए इसकी इमरजैंसी लैंडिंग करवाई। हालांकि इस दौरान कुछ यात्री घायल जरूर हुए लेकिन चालक दल ने किसी भी तरह के जानी नुकसान को बचा लिया। इस बात की जानकारी देते हुए जर्मन समाचार एजेंसी ह्डीपीए’ ने के प्रवक्ता ने बताया कि लैंडिंग से करीब दो घंटे पहले विमान तूफान में फंस गया था जिससे कोंडोर उड़ान डीई 2314 के करीब 20 यात्री एवं चालक दल के सदस्य घायल हो गए।
मॉरीशस द्वीपसमूह देश है जिसकी मुख्य भूमि अफ्रीका के दक्षिणपूर्व तट से करीब 1200 मील दूर है। प्रवक्ता ने बताया कि जो लोग घायल हुए हैं, उनकी चिकित्सकीय जांच की जा रही है। डीपीए का कहना है कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि घायलों का जख्म कितना गहरा है।
माना जा रहा है कि विमान के केबिन को भी नुकसान पहुंचा है लेकिन उसके बारे में कोई ब्योरा नहीं दिया गया है। इस विमान में 272 यात्री और चालक दल के 13 सदस्य थे। यह विमान स्थानीय समयानुसार सुबह छह बजकर 29 मिनट पर मॉरीशस की राजधानी पोर्ट लुईस के समीप एक हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतरा।
रोहतक को 2014 से पहले वाले भयानक दौर में ले जाना चाहते हैं हुड्डा मुख्यमंत्री…
आध्यात्मिक जागृति से ही श्रेष्ठ समाज की पुनर्स्थापना : अमित कुमार घोष ब्रह्माकुमारीज़ के ओम…
पिछड़ा समाज के विभिन्न वर्गों व मुल्तान सभा ने कांग्रेस प्रत्याशी अशोक अरोड़ा को दिया…
तरावड़ी के लल्यानी गांव में हुआ हादसा India News Haryana (इंडिया न्यूज), Karnal News : करनाल…
कांग्रेस की जीत का अभियान अब बन चुका है जन आंदोलन- मेरी जीत का मतलब…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Pundri's SHO Suspended : हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रचार जोरों पर…