Others

Dr. Ashok Kumar Verma : 169 बार रक्तदान व 81 बार प्लेटलेट्स दान करने पर पुलिस उप निरीक्षक डॉ अशोक कुमार वर्मा हुए सम्मानित

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Dr. Ashok Kumar Verma : हरियाणा पुलिस के उप निरीक्षक डॉ अशोक कुमार वर्मा एक बार पुन: उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित हुए हैं। अब वे हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो में जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी के रूप में नियुक्त हैं। उप निरीक्षक डॉ अशोक कुमार वर्मा को राष्ट्रीय पर्व (15 August) पर सम्मानित करने के लिए चुना गया था। पुलिस में 26 नवंबर 1998 को सिपाही के रूप में भर्ती होकर पुलिस उप निरीक्षक के पद पर सत्यनिष्ठा, लग्न और परिश्रम के बल पर पहुंचे हैं। यह सम्मान उन्हें नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत प्राप्त हुआ।

Dr. Ashok Kumar Verma : नशे के विरुद्ध 2300 जागरूकता कार्यक्रम कर चुके

हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो द्वारा उन्हें हरियाणा में नशे के विरुद्ध अभियान के लिए लगाया गया है। वर्ष 2010 से वे अपने स्तर पर भी कुरुक्षेत्र, करनाल और अन्य शहरों में नशे के विरुद्ध प्रचार प्रसार में लगे हुए थे। ब्यूरो में आने के पश्चात 2020 से नियमित इस अभियान को गति दे चुके हैं। वे साइकिल पर चलते हैं और पूरे हरियाणा में नशे के विरुद्ध लोगों को न केवल जागरूक कर रहे हैं अपितु नशे में ग्रस्त हो चुके युवाओं का भी निशुल्क उपचार करा रहे हैं। हरियाणा में अब तक हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो और पुलिस के बैनर तले 2300 नशे के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम कर चुके हैं।

56000 लोगों को रक्त उपलब्ध करवाया

वे हरियाणा में विशेष रूप से 4 बार साइकिल यात्रा निकाल चुके हैं। नशे के विरुद्ध लाखों लोगों को जागरूक कर उन्हें शपथ दिलवा चुके हैं। 557 लोगों को निशुल्क नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करा उनका उपचार करा चुके हैं।

पर्यावरण संरक्षण के साथ साथ रक्तदान के क्षेत्र में विशेष कार्य कर चुके हैं। वे 169 बार रक्तदान और 81 बार प्लेटलेट्स दान कर चुके हैं। 503 स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित कर चुके हैं जिसमें 56000 लोगों को रक्त उपलब्ध करवाया है। डॉ अशोक कुमार वर्मा राष्ट्रपति पुलिस पदक, राष्ट्रीय स्वर्ण पदक, शतकवीर और डायमंड रक्तदान एवं पर्यावरण प्रहरी के रूप में सम्मानित हैं।

Haryana Assembly Elections: कांग्रेस की सरकार बनी तो क्या बनेंगे भूपेंद्र सिंह हुड्डा मुख्यमंत्री? खुद किया रास्ता साफ

Haryana Elections 2024: दीपेंद्र सिंह हुड्डा की बड़ी प्रतिक्रिया, कुमारी सैलजा के BJP में शामिल होने पर क्या बोले?

Anurekha Lambra

Share
Published by
Anurekha Lambra

Recent Posts

Haryana Election 2024 : चेकिंग के दौरान 10 कारों से 15 लाख 41 हजार 700 रुपये कैश बरामद किया

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Election 2024 : विधानसभा आम चुनाव को पानीपत जिला में…

10 mins ago

Mahipal Dhanda : पानीपत ग्रामीण विधानसभा को विकास कार्यों में नंबर 1 ले जाना लक्ष्य

प्रत्याशी महिपाल ढांडा ने रविवार को जनसंपर्क अभियान के तहत किया तूफानी दौरा India News…

1 hour ago

Haryana Assembly Elections: कांग्रेस की सरकार बनी तो क्या बनेंगे भूपेंद्र सिंह हुड्डा मुख्यमंत्री? खुद किया रास्ता साफ

Haryana Assembly Elections: कांग्रेस की सरकार बनी तो क्या बनेंगे भूपेंद्र सिंह हुड्डा मुख्यमंत्री? खुद…

2 hours ago

Haryana Elections 2024: दीपेंद्र सिंह हुड्डा की बड़ी प्रतिक्रिया, कुमारी सैलजा के BJP में शामिल होने पर क्या बोले?

Haryana Elections 2024: दीपेंद्र सिंह हुड्डा की बड़ी प्रतिक्रिया, कुमारी सैलजा के BJP में शामिल…

3 hours ago