Categories: Others

Punjab Assembly Election 2022 महिलाओं को हर माह देंगे दो हजार रुपए : सिद्धू

इंडिया न्यूज, चंडीगढ़।
Punjab Assembly Election 2022 भदौड़ रैली में नवजोत सिंह सिद्धू ने महिलाओं पर बड़ा दांव खेला। इस दौरान सिद्धू ने घोषणा की है कि कांग्रेस सरकार बनने पर हर गृहिणी को 2 हजार रुपए महीना मिलेंगे। इसके अलावा उन्हें एक वर्ष में 8 गैस सिलेंडर भी मुफ्त मिलेंगे। हर सवा माह बाद उन्हें मुफ्त गैस सिलेंडर मिलेगा।

महिलाओं के नाम पर प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री निशुल्क होगी (Punjab Assembly Election 2022)

वहीं उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं के नाम पर प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री निशुल्क होगी। हर गांव में महिला कमांडो बटालियन बनाई जाएगी जो वहां की लड़कियों की सुरक्षा करेगी। बता दें कि इससे पहले आप पार्टी ने पंजाब में सरकार बनने पर हर महिला को एक-एक हजार रुपए देने की घोषणा की थी। सिद्धू ने कहा कि पंजाब में माफिया की जेब से निकालकर वह ये वादा पूरा करेंगे।

आप नेता बोले- साइकिल का भी स्टैंड, सिद्धू का नहीं (Punjab Assembly Election 2022)

भदौड़ रैली में नवजोत सिंह सिद्धू ने जैसे ही महिलाओं के लिए घोषणा की तो आम आदमी पार्टी के पंजाब सह प्रभारी राघव चड्ढा ने सिद्धू पर कड़ा तंज कसा और व्यंग्य करते हुए कहा कि साइकिल का भी कोई स्टैंड होता है, लेकिन सिद्धू का नहीं है। वहीं चड्ढा ने सिद्धू के नए-पुराने वीडियो ट्वीट किए, जिसमें पहले सिद्धू कह रहे हैं कि आम आदमी पार्टी महिलाओं को भिखारी समझती है। वहीं, नए वीडियो में वह खुद ही महिलाओं को रुपए देने का ऐलान कर रहे हैं।

Also Read: Uttarakhand Assembly Election 2022 एक्स सर्विसमैन को सरकारी नौकरी का ऐलान : केजरीवाल

Connect With Us: Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Gangwar : ‘जो भी इस लड़ाई में आएगा वो’…., रोहतक में गैंगवार के बाद राहुल बाबा गैंग की धमकी

Haryana Gangwar : 'जो भी इस लड़ाई में आएगा वो'...., रोहतक में गैंगवार के बाद…

26 mins ago

Haryana Assembly Election: ‘अगर हमें मौका मिला तो…’,चुनावी प्रचार में विनेश फोगाट का बड़ा बयान

Haryana Assembly Election: ‘अगर हमें मौका मिला तो...’,चुनावी प्रचार में विनेश फोगाट का बड़ा बयान…

39 mins ago

Haryana Election 2024: चुनाव से पहले जब्त किए गए 3 करोड़, जानिए किसके पास और कहाँ जाता है ये पैसा?

Haryana Election 2024: चुनाव से पहले जब्त किया गए 3 करोड़, जानिए किसके पास और…

47 mins ago

Vij Taunts Kejriwal’s Haryana Rally : पहले केजरीवाल पंजाब से हरियाणा के हक का पानी दिलवाए… वे क्या देंगे हरियाणा को आकार

बोले- केजरीवाल का दीपका बुझ चुका, हरियाणा आकर क्या उजाला करेंगे India News Haryana (इंडिया…

53 mins ago