होम / राहुल गांधी से पूछताछ पर कांग्रेसियों ने किया चंडीगढ़ में प्रदर्शन, बैरिकेडिंग तोड़ कर की आगे जाने की कोशिश

राहुल गांधी से पूछताछ पर कांग्रेसियों ने किया चंडीगढ़ में प्रदर्शन, बैरिकेडिंग तोड़ कर की आगे जाने की कोशिश

• LAST UPDATED : June 16, 2022

इंडिया न्यूज, Chandigarh News: कांग्रेस राहुल गांधी से एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट की पूछताछ का प्रतिरोध कर रही है। कांग्रेस ने चंडीगढ़ में जमकर प्रदर्शन किया। कांग्रेसी गवर्नर हाउस की तरफ जब प्रदर्शन करने पहुंचे तो रास्ते में चंडीगढ़ पुलिस ने रोक लिया। कांग्रेसियों ने बैरिकेडिंग तोड़ आगे जाने की कोशिश की।

चंडीगढ़ में बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश करते कांग्रेसियों पर पानी की बौछार करती चंडीगढ़ पुलिस।

पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और यूथ कांग्रेस प्रधान बरिंदर ढिल्लों के अतिरिक्त कांग्रेसी कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पर चढ़े। इसके बाद पुलिस ने उन पर पानी की बौछार कर दी। इस मामले के बाद चंडीगढ़ पुलिस ने करीब 90 कांग्रेसियों को हिरासत में ले लिया है। इन सभी को थाना सेक्टर 3 के थाने में भेज दिया गया है।

चंडीगढ़ के सेक्टर 15 स्थित कांग्रेस भवन से प्रदर्शन की शुरूआत की थी।

कांग्रेस के प्रधान बरिंदर ढिल्लो का कहना है कि बेवजह राहुल गांधी को घंटों बिठाया जा रहा है। जबकि कागजों में सब कुछ साफ़ साफ़ लिखा होने के बावजूद भी केंद्र की मोदी सरकार और BJP राजनीतिक प्रतिशोध के तहत इस तरह की कार्रवाई कर रही है। जो बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

चंडीगढ़ के सेक्टर 3 स्थित पुलिस थाने में हिरासत में लिए कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर राजा वड़िंग, विपक्षी दल नेता प्रताप सिंह बाजवा और अन्य नेता।

ये भी पढ़े : सोनम कपूर के बेबी शॉवर की तस्वीरें खूब हो रही वायरल

Connect With Us : Twitter Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox