होम / Russia and Ukraine War : रूसी सेना ने कीव को बनाया निशाना

Russia and Ukraine War : रूसी सेना ने कीव को बनाया निशाना

• LAST UPDATED : October 17, 2022

इंडिया न्यूज, Kyiv News : रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध एक बार फिर से घातक रूप धारण करता जा रहा है। पिछले करीब 10 दिन रूस ने यूक्रेन के कई प्रमुख शहरों को निशाना बनाते हुए बड़े हमले बोले हैं। इन हमलों में यूक्रेन का काफी ज्यादा नुकसान हुआ है।

रूस के इन हमलों की वजह से सैकड़ों लोगों की मौत हो गई है और लोगों ने फिर से पलायन करना शुरू कर दिया है। आज (सोमवार) सुबह भी रूस की सेना ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर हमले किए। ईरानी में बने कामिकेज ड्रोन से ये हमले किए। कई धमाकों से कीव शहर दहल उठा। यूक्रेनी राष्ट्रपति के चीफ आफ स्टाफ एंड्री यरमक ने बताया कि इन हमलों में रूस की तरफ से ईरान निर्मित ड्रोन का प्रयोग किया गया है। रूस के इस हमले में कीव की रिहायशी इमारतों को काफी नुकसान हुआ। रूसी सेना के कीव पर ये हमले कई माह बाद हुए हैं।

10 दिन में 12 शहरों को बनाया निशाना

24 फरवरी को रूसी राष्ट्रपति ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध का ऐलान किया था। तब से दोनों देशों को व्यापक नुकसान हुआ है। पिछले एक माह से रूस की सेना ने हमलों में काफी कमी की थी। लेकिन आठ अक्टूबर को यूक्रेन ने रूस और क्रीमिया को मिलाने वाला पुल नष्ट कर दिया था। जिसके बाद से रूसी सेना यूक्रेन पर लगातार हमले कर रही है। इस दौरान रूसी सेना ने यूक्रेन के 12 शहरों को निशाना बनाया है।

यूरोप को सता रहा परमाणु युद्ध का भय

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध उस भयानक स्थिति में पहुंच चुका है कि यूरोप को परमाणु युद्ध का खतरा महसूस होने लगा है। रूस के राष्ट्रपतिऔर रक्षा मंत्री की तरफ से बार-बार इस तरह के बयान सामने आ रहे हैं कि यदि जरूरत पड़ी तो वे परमाणु हथियार का प्रयोग करने से पीछे नहीं हटेंगे।

इसके साथ ही अमेरिका और नाटो ने भी रूस को साफ चेतावनी दे दी है कि उसकी इस हरकत के भयानक परिणाम उसको भुगतने पड़ेंगे । इसी बीच ब्रिटिश अखबार द मिरर ने दावा किया है कि रूस ने 11 जगह पर परमाणु हथियार तैनात कर दिए हैं। इससे अब यूरोप के देशों को परमाणु युद्ध का खतरा महसूस होने लगा है।

ये भी पढ़ें : Rajasthan Earthquake : भूकंप के झटकों से दहले लोग

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox