होम / Russia Ukraine War Situation Updates: …तो यूरोपीय देशों को भुगतने पड़ेंगे परिणाम : रूस

Russia Ukraine War Situation Updates: …तो यूरोपीय देशों को भुगतने पड़ेंगे परिणाम : रूस

• LAST UPDATED : July 9, 2022

इंडिया न्यूज, Kyiv News (Russia Ukraine War Situation Updates): रूस और यूक्रेन का युद्ध 4 माह से जारी है और अभी भी थमने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे। क्योंकि लगातार दोनों देशों की ओर से हमले किए जा रहे हैं।

इसी बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन (Vladimir Putin) के तेवर काफी आक्रामक नजर आ रहे हैं। पुतिन ने यूरोपीय देशों को चेतावनी दी कि अगर रूस के खिलाफ प्रतिबंध जारी रखे तो वहां के लोगों को अंजाम भुगतने पड़ेंगे। इसका असर गैस और तेल की कीमतों पर पड़ेगा। Russia Ukraine War Situation Updates

Russia Ukraine War

Russia Ukraine War: रूस ने पश्चिमी देशों को आखिर क्या दी धमकी

डोनेट्स्क के 2 शहरों में 5 लोग मारे गए (Russia Ukraine War Situation Updates)

वहीं, डोनेट्स्क के 2 शहरों में हुए रूस द्वारा हमला किया गया है जिसमें 5 लोग मारे गए और 3 लोग घायल हो गए। घायलों में 12 साल का एक बच्चा भी शामिल बताया गया है। यह हमले बाखमुट और सिवर्सक शहर में हुए। जानकारी के मुताबिक गोलीबारी थमने के बाद 8 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से 5 लोगों ने दम तोड़ दिया।

लंबे समय तक प्रतिबंध देगा नुकसान

पुतिन ने मीटिंग में साफ कहा कि यूरोपी देश रूस से इंपोर्ट कम करने के तरीके ढूंढ रहे हैं, लेकिन इससे तेल और गैस के दाम बढ़ेंगे, जिससे उनके ही स्टॉक मार्र्कीट को नुकसान पहुंचेगा। वहीं आम जनता को भी महंगाई की मार झेलनी पड़ेगी।

Connect With Us: Twitter Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox