इंडिया न्यूज, Kyiv News: रूस-यूक्रेन युद्ध लगातार जारी है। इस जंग को चलते हुए 4 माह से अधिक का समय हो चुका है। जंग अब भी जारी है। इसी बीच यूक्रेनी सेना ने कहा कि रूसी सैनिकों के साथ काफी समय से जंग लड़ी जा रही है लेकिन भारी लड़ाई के बाद यूक्रेनी सैनिक पूर्वी शहर लिसीचांस्क से पीछे हट गए हैं। ऐसा फैसला सैनिकों की जान बचाने को लेकर किया गया। बता दें कि लिसीचांस्क लुहांस्क क्षेत्र का आखरी शहर था जो यूक्रेन के नियंत्रण में था। लेकिन अब पूरे लुहांस्क पर रूस का कंट्रोल हो गया है।
ज्ञात रहे कि कल यानि रविवार को यूक्रेन के पूर्वी शहर स्लोवियांस्क पर कई रॉकेट लॉन्चरों से भारी गोलाबारी की गई। स्लोवियांस्क शहर पर अभी तक की यह सबसे बड़ी कार्रवाई है। इस भारी गोलाबारी में 6 लोगों की मौत हुई और 15 लोग जख्मी हुए। डोनेट्स्क क्षेत्र का स्लोवियांस्क शहर सबसे बड़े यूक्रेन नियंत्रित शहरों में से एक है। अब रूस का अगला टारगेट स्लोवियांस्क शहर है।
ऑस्ट्रेलिया 34 और बख्तरबंद गाड़ियां यूक्रेन को मुहैया कराएगा। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने रूस से गोल्ड के इंपोर्ट पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री यूक्रेन के दौरे पर हैं। यह कीव में प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बनीज ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया16 और रूसी मंत्रियों और उद्योगपतियों पर ट्रैवल बैन भी लगाएगा। ज्ञात रहे कि अब तक ऑस्ट्रेलिया 843 रूसी नागरिकों पर प्रतिबंध लगा चुका है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में बड़ा हादसा, बच्चों सहित 16 लोगों की मौत
यह भी पढ़ें : देश में आज 16 हजार से ज्यादा नए मामले
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Postal Department : डाक विभाग द्वारा आम व्यक्ति को डाकघर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Election Result On EC Website : विधानसभा आम चुनाव 2024 के…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Martyr Mahendra Singh : जिला के गांव लावण निवासी लगभग…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Counting : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कल…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Accident In Bhiwani : भिवानी जिला के गांव बलियाली में…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rewari News : रेवाड़ी जिले के गांव गुरावड़ा में एक…