होम / Russia Ukraine War Todays Update : रूस को खली सैनिकों की कमी, अब कैदियों का सहारा

Russia Ukraine War Todays Update : रूस को खली सैनिकों की कमी, अब कैदियों का सहारा

• LAST UPDATED : August 11, 2022

इंडिया न्यूज, Kyiv News (Russia Ukraine War Todays Update) : यूक्रेन-रूस युद्ध (Russia Ukraine War) लगातार जारी है। 5 महीने पहले यूक्रेन के खिलाफ जंग की पहल करते हुए रूस के राष्ट्रपति व्लामिदिर पुतिन ने इतनी लंबी संघर्ष के बारे में कभी सोचा भी नहीं होगा लेकिन वार अभी भी चल रहा है। बेहद छोटा देश होने के बावजूद यूक्रेन रूसी को लगातार कड़ी चुनौती देता आ रहा है।

हालात यह हैं कि यूक्रेन से मुकाबला कर पाने में अब रूसी सेना असमर्थ होती नजर आ रही है। मालूम हुआ है कि रूस के कई सैनिक युद्ध में मारे जा चुके हैं। सूत्रों से जानकारी है कि अब रूस के जेलों में बंद कैदियों को यूक्रेन से मुकाबला करने के लिए भेज रहा है। रूस अब युद्ध के लिए कैदियों को मनाने में जुटा हुआ है। रूस उनकी सजा भी माफ करने को तैयार है।

रूसी सैनिक युद्ध के लिए तैयार नहीं

जानकारी आई है कि सैकड़ों रूसी सैनिक अब युद्ध लड़ने से मना कर रहे हैं। लंबे समय से सेवा दे रहे सैनिकों मानसिक और शारीरिक रूप से बीमार पड़ चुके हैं। अधिकतर रूसी सैनिक अब युद्ध क्षेत्र छोड़कर भाग जाना ही उचित समझते हैं।

सेना में भर्ती के लिए होर्डिग्स का लिया जा रहा सहार

सैनिकों की भारी कमी को देखते हुए रूसी रक्षा मंत्रालय तेजी से युद्ध क्षेत्र पर सेवा देने के लिए लोगों के ढूंढ रहा है। सेना में अधिक से अधिक हो, इसीलिए जरूरी प्रक्रियाओं को भी दरकिनार कर दिया है। विभिन्न क्षेत्रों में जॉब होर्डिंग और सार्वजनिक परिवहन विज्ञापन लगाकर रूस के पुरुषों से सेना में शामिल होने का आग्रह किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : India Corona Update : भारत में आज आए इतने केस

Connect With Us: Twitter Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox