होम / Russia Ukraine War: रूस ने पश्चिमी देशों को आखिर क्या दी धमकी

Russia Ukraine War: रूस ने पश्चिमी देशों को आखिर क्या दी धमकी

• LAST UPDATED : July 8, 2022

इंडिया न्यूज, Kyiv News (Russia ukraine war): रूस-यूक्रेन का युद्ध लगातार जारी है। जंग को जारी हुए 4 महीने से भी ज्यादा हो चुका है लेकिन अभी युद्ध थमा नहीं है। वहीं इसी बीच जानकारी सामने आई है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन (Vladimir Putin) ने पश्चिमी देशों को सीधे जंग में शामिल होने का चैलेंज दे दिया है। पुतिन ने कहा- अगर पश्चिमी देश यूक्रेन का साथ देना चाहते हैं तो हमारे खिलाफ जंग में शामिल हो जाएं। Russia-Ukraine Crisis

अभी तो हमने हमला शुरू ही नहीं किया : पुतिन

Vladimir Putin

Vladimir Putin

बता दें कि पुतिन यूक्रेन के खिलाफ 24 फरवरी से हमले जारी है, जिसको पुतिन मिलिट्री आॅपरेशन बताते रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी तो हमने हमला शुरू ही नहीं किया। पुतिन ने कहा कि रूस पर लगाए गए प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं, जिस कारण यूक्रेन के साथ शांति पर बातचीत करना कठिन होता जा रहा है। Russia ukraine war

Russia-Ukraine Crisis

Russia-Ukraine Crisis

यहां एयर स्ट्राइक, 3 लोग मरे

इधर, रूसी सेना ने खार्किव और डोनबास के कई इलाकों में एयर स्ट्राइक की गई है। जिसमें अभी तक 3 लोगों के मारे 5 लोगों के घायल हो जाने का समाचार है।

पुतिन का कायम करने की ओर इशारा (Russia ukraine war)

वहीं पुतिन ने यह भी कहा कि पश्चिमी देश स्वयं लड़ाई में शामिल न होकर यूक्रेन के लोगों को लड़ने के लिए आगे कर रहे हैं। इस दौरान पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ जंग में शांति कायम करने की ओर इशारा भी किया। साथ ही पश्चिमी देशों को चेतावनी भी दी कि हम शांति के खिलाफ नहीं, लेकिन जो खिलाफ हैं, पश्चिमी देशों का दखल जितना बढ़ेगा, शांति कायम करना उतना ही मुश्किल होता जाएगा। Russia Ukraine War Situation Updates

मुश्किल समय में साथ देने के लिए यूक्रेन ने ब्रिटिश PM को धन्यवाद दिया

Boris Johnson

Boris Johnson

वहीं मुश्किल समय में साथ देने के लिए यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन (Boris Johnson) का धन्यवाद किया। वहीं, रूस में क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव का कहना है कि जॉनसन ने न ही रूस को पसंद किया और न ही रूस ने उनको पसंद किया।

यह भी पढ़ें : Shinzo Abe Death: नहीं रहे जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे, गोली लगने के 6 घंटे बाद तोड़ा दम

यह भी पढ़ें : India Corona Update Today: देशभर में आज आए 18,815 केस

Connect With Us: Twitter Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox