होम / russia ukraine war Update Today : रूस ने दी परमाणु हमले की धमकी

russia ukraine war Update Today : रूस ने दी परमाणु हमले की धमकी

• LAST UPDATED : October 12, 2022

इंडिया न्यूज, Kyiv News (russia ukraine war Update Today) : कुछ दिन रूस-यूक्रेन जंग (Russi Ukraine War) थमने के बाद फिर उग्र होती नजर आ रही है, क्योंकि रूस ने फिर यूक्रेन पर परमाणु हमले की धमकी दे डाली है। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव का कहना है कि परमाणु हमला करने का हमारा कोई इरादा नहीं है, लेकिन अगर हम पर ऐसे ही हमला होता रहा तो हम परमाणु हथियारों का उपयोग करने से पीछे नहीं हटेंगे।

अपनी रक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं : रूस

इसके अतिरिक्त रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन (Russian President Vladimir Putin) ने भी कुछ दिनों पहले पश्चिमी देशों पर न्यूक्लियर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि नाटों के कुछ बड़े नेता रूस के खिलाफ एटमी हथियार इस्तेमाल करने की धमकी दे रहे हैं।

उस पर पुतिन ने कहा था कि अगर पश्चिमी देश हमें परमाणु हथियारों के इस्तेमाल को लेकर ब्लैकमेल करेंगे तो रूस भी अपनी पूरी ताकत से जवाब देने के लिए तैयार है।

Russi Ukraine War Update Today

Russi Ukraine War Update Today

गत दिनों ही यूक्रेन ने रूस का अहम ब्रिज उड़ाया था

मालूम रहे कि अभी हाल ही में 8 अक्टूबर को यूक्रेन ने रूस का कर्च ब्रिज उड़ा दिया था। इसी कारण रूस ने बदला लेने के लिए 48 घंटे बाद यानि 10 अक्टूबर को ही यूक्रेन पर कई मिसाइलें दाग दी थीं जिस कारण यूक्रेन का पारकोवी ब्रिज तबाह हो गया था। दरअसल, पुतिन ने यूक्रेन के डोनबास पर अपना कब्जा जमाने की तैयारी तेज कर दी है। वहीं खेरसॉन और जपोरिजिया को भी अपना हिस्सा बनाने की कोशिश कर रहा है।

ये भी पढ़ें : Russia Ukraine War Updates : यूक्रेन पर रूस के एक के बाद एक 75 मिसाइल अटैक

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox