इंडिया न्यूज, Kyiv News (Russia Ukraine War Updates) : रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia Ukraine War) पिछले काफी दिनों से चला आ रहा है। कुछ दिन थमने के बाद युद्ध फिर तेज हो गया है। मालूम रहे कि यूक्रेन की तरफ से कर्च ब्रिज को उड़ा दिया गया था, जिसका बदला रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने 48 घंटों में ही ले लिया है।
रूस ने सोमवार सुबह यूक्रेन पर एक के बाद एक 75 मिसाइल अटैक किए हैं। इन धमाकों में यूक्रेन का पारकोवी ब्रिज भी तहस-नहस हो गया है। यह ब्रिज नाइपर नदी पर पैदल यात्रियों के लिए बनाया गया था।
मालूम रहे कि ब्रिज में धमाका शनिवार की सुबह 6 बजे के करीब किया गया था। इसमें तीन लोगों की मौत हुई थी। इस ब्रिज को क्रीमिया पर रूस के कब्जे के सिंबल के तौर पर देखा जाता था। इसके बाद ही पुतिन ने यूक्रेनी राजधानी पर दोबारा हमला कर दिया।
वहीं यूक्रेन के प्रेसिडेंट आफिस में एडवाइजर हेड मायखाइलो पोडोल्याकी ने ट्वीट जारी कर कहा कि क्रीमिया ब्रिज शुरुआत है। रूस को यूक्रेन से चुराई गई हर चीज वापस करनी पड़ेगी। हर अवैध चीज नष्ट होगी।
युद्ध को शुरू हुए 7 माह हो चुके हैं। फरवरी के अंत में जंग की शुरुआत में रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर बड़े मिसाइल हमले किए थे। सोचा था अब युद्ध थमेगा लेकिन एक बार फिर दोनों देशों की ओर से तेवर तीखे हो गए हैं। इतना हीं नहीं यूक्रेन की सड़कों, गाड़ियों, बच्चों के पार्कों में विस्फोट के गड्ढे साफ नजर आ रहे हैं। वहीं इस हमले के बारे में यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने बताया कि हमारे कई लोग मारे गए हैं और कई घायल हुए हैं।
ये भी पढ़ें : Mulayam Singh Yadav Passes Away : नहीं रहे मुलायम सिंह यादव
Manohar Lal Khattar: 'हरियाणा में BJP की जीत की बड़ी वजह...', बीजेपी की जीत की…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Congress Defeat's Reasons : प्रदेश में लोकसभा के बाद…
Haryana Election Result: बीजेपी की जीत के बाद, अब डिप्टी सीएम के लिए कौन होगा…
निवर्तमान सीएम और नेता प्रतिपक्ष हुड्डा समेत कई दिग्गज चुनाव जीतने में सफल रहे तो…
Annapurna Devi: "चुनाव में मोदी का जादू देखा गया...", बीजेपी के जीत पर अन्नपूर्णा देवी…
CM Saini: जीत के बाद सीएम के चेहरे पर अटकी सुई, पीएम मोदी से मिलने…