होम / Sidhu Moose Wala Joins Congress सीएम और सिद्धू की उपस्थिति में हुए शामिल

Sidhu Moose Wala Joins Congress सीएम और सिद्धू की उपस्थिति में हुए शामिल

• LAST UPDATED : December 3, 2021

इंडिया न्यूज, चंडीगढ़।
Sidhu Moose Wala Joins Congress पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला ने आखिर शुक्रवार को कांग्रेस का हाथ थाम लिया। शुक्रवार को चंडीगढ़ स्थित पंजाब भवन में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिद्धू और परिवहन मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की उपस्थिति में वे कांग्रेस में शामिल हुए। बता दें कि मूसेवाला युवा वर्ग में काफी लोकप्रिय हैं।

अक्सर विवादों में रहे हैं मूसेवाला (Sidhu Moose Wala Joins Congress)

ज्ञात रहे कि मूसेवाला अक्सर कई बार विवादों में रहे हैं। उनके गीत ‘संजू’ में हथियारों के इस्तेमाल का महिमामंडन किया गया था। इस गाने में मूसेवाला ने स्वयं को संजय दत्त के मुकाबले का बताया था, वहीं उनके एक और गीत ‘बाई बाई’ में मुर्गे की लड़ाई के साथ-साथ हथियारों का प्रदर्शन कर हिंसा को बढ़ावा देने के कारण उनके खिलाफ चंडीगढ़ पुलिस में शिकायत दी गई थी। इसके अलावा भी वे अपने कई गीतों को लेकर विवाद में रहे।

Also Read : Up Accident 4 पुलिसकर्मियों सहित 5 की मौत

Also Read: Big Crime In Up बच्ची का अपहरण, फिर रेप और बाद में हत्या

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox