HTML tutorial
होम / Threat To Shoot CM : जैसे महात्मा गांधी को गोडसे ने….वैसे मुख्यमंत्री को… कौन है सीएम को धमकी देने वाला आरोपी ?

Threat To Shoot CM : जैसे महात्मा गांधी को गोडसे ने….वैसे मुख्यमंत्री को… कौन है सीएम को धमकी देने वाला आरोपी ?

• LAST UPDATED : October 12, 2024
  • व्हाट्सएप ग्रुप में मैसेज कर मुख्यमंत्री को गोली मारने की धमकी देने वाला आरोपी युवक गिरफ्तार 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Threat To Shoot CM : जींद जिला के एक युवक द्वारा एक व्हाट्सएप ग्रुप में मुख्यमंत्री को गोली मारने की धमकी का मैसेज लिखा गया था, जिसकी सूचना पुलिस को मिली और पुलिस ने इस मामले पर कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक ने सोशल मीडिया ग्रुप में करीब पांच दिन पहले एक धमकी भरा संदेश लिखा था।

Threat To Shoot CM : भाजपा की सरकार बनती है तो मुख्यमंत्री जो भी बनेगा, उसे गोली मारूंगा

जानकारी मुताबिक़ जींद के जुलाना से विधायक चुनी गई विनेश फोगाट के पति सोमबीर राठी हल्का जुलाना नाम से एक व्हाट्सएप ग्रुप है। सूत्रों के मुताबिक इस ग्रुप में आरोपी युवक द्वारा 8 अक्तूबर को भाजपा के मुख्यमंत्री को गोली मारने की बात लिखी गई थी। आरोपी ने लिखा था कि जिस तरीके से महात्मा गांधी को गोडसे ने गोली मारी थी, उसी तरह मुख्यमंत्री को गोली मारूंगा। युवक ने लिखा कि हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनती है तो मुख्यमंत्री जो भी बनेगा, उसे गोली मारूंगा।

उस ग्रुप की सदस्य नहीं है विधायक विनेश फोगाट

पुलिस के अनुसार सोमबीर राठी नाम के ग्रुप में अजमेर नाम के युवक ने यह मैसेज लिखा था। जैसे ही पुलिस को इस बात की जानकारी मिली तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी युवक की पहचान जींद के जुलाना के देवरड़ गांव के अजमेर के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि विधायक विनेश फोगाट उस ग्रुप की सदस्य नहीं है। उन्होंने बताया कि सोमबीर राठी से युवक के संबंधों को लेकर जांच की जा रही है।

CM Nayab Saini : दिल्ली से चंडीगढ़ जाते समय पानीपत टोल प्लाजा पर रुके सीएम सैनी, कार्यकर्ताओं का जाना कुशलक्षेम 

CM Nayab Saini: BJP के चाणक्य के साथ मीटिंग में ऐसा क्या हुआ जो बदल गई हरियाणा की सियासी हवा? जाने क्यों बदली शपथ ग्रहण समारोह की तारीख

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox