Categories: Others

Today Weather Update: भारत के अधिकतर राज्यों में लगातार बारिश का सिलसिला जारी, सिक्किम में जारी आरेंज अलर्ट

इंडिया न्यूज, Today Weather Update: भारत के अधिकतर राज्यों में आज बारिश का सिलसिला जारी है भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि राहत के आसार दिखाई नहीं दे रहे हैं। देश की राजधानी दिल्ली व एनसीआर के अलावा हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और पंजाब सहित आसपास के राज्यों में आज भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। दिल्ली-एनसीआर में पिछले चार दिनों से लगातार बारिश का सिलसिला जारी है।

इन राज्यों में भारी बारिश की आशंका

मानसून की वजह से बिहार, उत्तराखंड व मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में लगातार बारिश पड़ रही है। सिक्किम में आज आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हरियाणा, दिल्ली, यूपी व बिहार सहित 21 राज्यों में आज भी भारी बारिश की आशंका जताई जा रही है। मणिपुर, असम, अरुणाचल, मेघालय, त्रिपुरा और मिजोरम समेत कई राज्यों में मंगलवार तक बारिश के साथ बिजली गिरने के भी आसार है।

उत्तर प्रदेश में वर्षाजनित हादसों में दो दिन में हुई18 मौतें

उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में वर्षाजनित हादसों में दो दिन में 18 लोगों की जान जा चुकी है। जानकारी के अनुसार डूबने व बोरवेल में गिरने के साथ साथ बिजली गिरने तक हैं हुई मौतों की वजह। संबंधित विभाग ने कल जानकारी दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की सहायता राशि दी गई।

ये भी पढ़ें : Petrol Diesel Latest Prices: क्यों देश में कम नहीं हो रहे पेट्रोल और डीजल के दाम, जानिये वजह?

दिल्ली में दो दिन और बारिश जारी रहने की जताई जा रही आशंका

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में दो दिन और बारिश जारी रहने की संभावना है। शहर व आसपास के इलाकों में कल लगातार बारिश का तीसरा दिन था।

पंजाब में हो रही लगातार बारिश से खरीफ की फसलों पर पड़ा असर

पंजाब में कई जगह मूसलाधार बारिश हो रही है। यह विशेषकर कपास व धान के लिए नुकसानदायक है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि बेमौसम बरसात के कारण फसलों की कटाई में देरी हो रही है। विशेषज्ञों की माने तो कुछ और दिन बेमौसम बारिश होती रही तो इससे धान और कपास पर बुरा असर पड़ेगा। फसल में एक्सट्रा नमी का लेवल बढ़ने से उसकी गुणवत्ता प्रभावित होगी।

ये भी पढ़ें : Today Corona Update: देश में पिछले 24 घंटों में सामने आये 4,777 नए कोरोना मामले 

Connect With Us: Twitter Facebook

Neha Dhiman

Share
Published by
Neha Dhiman

Recent Posts

Bhupinder Singh Hooda : पंजाब से ज्यादा हरियाणा का युवा नशे की दलदल में…, सरकार आते ही नशे काे जड़ से उखाड़ फेंकेंगे

नशे के कारण प्रदेश में हजारों युवाओं को जान गंवानी पड़ रही 19 नगर पार्षदों…

34 seconds ago

Haryana Election-BJP: भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ लौटेगी, बीजेपी नेता किरण चौधरी ने किया बड़ा दावा

Haryana Election-BJP: भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ लौटेगी, बीजेपी नेता किरण चौधरी ने किया बड़ा…

2 mins ago

Haryana Election 2024: कांग्रेस में वापस आई खटपट की अटकलें, प्रचार में क्यों नहीं दिख रही कुमारी शैलजा

Haryana Election 2024: कांग्रेस में वापस आई खटपट की अटकलें, प्रचार में क्यों नहीं दिख…

19 mins ago

Haryana Polls 2024 : सांसद नवीन जिंदल ने किया दावा- नहीं बननी कांग्रेस की सरकार, 8 को भाजपा का पलड़ा ही होगा भारी

कहा- कांग्रेस काघोषणा पत्र जाली... भाजपा ने जो वादे किए, वो पूरा करेगी दुष्यन्त वीडियो…

40 mins ago