होम / US House Speaker Pelosi Taiwan Visit : सुरक्षा मुद्दे पर अमेरिका हमेशा ताइवान के साथ : नैंसी पेलोसी

US House Speaker Pelosi Taiwan Visit : सुरक्षा मुद्दे पर अमेरिका हमेशा ताइवान के साथ : नैंसी पेलोसी

• LAST UPDATED : August 3, 2022

इंडिया न्यूज, Washington News (US House Speaker Pelosi Taiwan Visit) : अमेरिकी संसद की स्पीकर नैंसी पेलोसी (Pelosi Taiwan) का आज ताइवान दौरे का दूसरा दिन है। आज नैंसी ताइवान की संसद पहुंचीं और राष्ट्रपति साई इंग वेन से मुलाकात की। इस दौरान पेलोसी ने कहा कि सुरक्षा के मुद्दे पर अमेरिका ताइवान का साथ देगा। हम हर पल साथ हैं। ताइवान की दोस्ती पर हमें पूरा गर्व है। मालूम रहे कि अमेरिका ने 43 वर्ष पहले ताइवान के साथ रहने का जो वादा किया था, उस पर आज भी अडिग है।

पेलोसी को इस सम्मान से नवाजा गया

इस मौके पर संसद में पेलोसी को ताइवान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ प्रॉपिटियस क्लाउड विद स्पेशल ग्रैंड कॉर्डन से नवाजा गया। नैंसी पेलोसी ने ताइवान संसद के डिप्टी स्पीकर साई ची-चांग से भी मुलाकात की। उन्होंने थियानमेन स्क्वायर नरसंहार का जिक्र करते हुए मानवाधिकारों के लिए अमेरिकी समर्थन का भरोसा दिलाया।

चीन ने ताइवान पर लगाए आर्थिक प्रतिबंध

उधर, पेलोसी की ताइवान यात्रा से चीन बौखला गया है। जिस कारण चीन द्वारा अब ताइवान को रेत (नेचुरल सैंड) के देने पर रोक लगा दी है। इससे ताइवान को काफी नुकसान हो सकता है। कोरोना महामारी के बाद से कंस्ट्रक्शन और इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवेलपमेंट ताइवान के लिए इनकम का सोर्स बन गया है। ऐसे में रेत का निर्यात रोकने से ताइवान को आर्थिक नुकसान होगा। ज्ञात रहे कि 1 जुलाई को भी चीन ने ताइवान के 100 से अधिक फूड सप्लायर से आयात (इम्पोर्ट) पर प्रतिबंध लगाया था।

पेलोसी की विजिट से चीन नाखुश

बता दें कि चीन के फाइटर जेट्स ताइवान के हवाई सीमा क्षेत्र में पहले से ज्यादा घुसपैठ करेंगे। चीन ताइवान को उकसा सकता है। फाइटर जेट्स को ताइवान के हवाई सीमा क्षेत्र में भेजकर चीन ताइवान को हमला करने के लिए उकसाने की कोशिश करेगा। वह अमेरिका से अपने राजदूत किन गैंग को वापस बुला सकती है।

ताइवान पर तनातनी…

चीन वन-चाइना पॉलिसी के तहत ताइवान को अपना हिस्सा मानता है, जबकि ताइवान खुद को एक स्वतंत्र देश। चीन का लक्ष्य ताइवान पर चीन के कब्जे को मानने के लिए ताइवान को मजबूर कर रहा है। वहीं अमेरिका भी वन चाइना पॉलिसी मानता है, लेकिन ताइवान पर चीन का कब्जा नहीं देख सकता। चीन का ये कदम पूरे क्षेत्र को एक तरह की नई जंग में झोंक देगा।

यह भी पढ़ें : Corona Cases in India : देशभर में आज फिर बढ़े केस

यह भी पढ़ें : 5g Auction Complete : अंतिम बोली रिलायंस जियो के नाम, 1.50 लाख करोड़ रुपए की लगी बोली

Connect With Us: Twitter Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox