Categories: Others

मौसम विभाग ने जताई हरियाणा-पंजाब सहित कई राज्यों में तेज बारिश की संभावना

इंडिया न्यूज, Weather News: आज देश की राजधानी दिल्ली के साथ एनसीआर में भी बारिश हुई जिसके बाद लोगों ने गर्मी की वजह से चैन की साँस ली है। महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान व पहाड़ी राज्यों सहित 14 राज्यों में मौसम विभाग ने अब भी भारी बारिश की संभावना जताई है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में भी बारिश बने रहे की संभावना है।

आज भी छाए रहेंगे दिल्ली में बादल

मौसम विभाग की माने तो दिल्ली-एनसीआर के अलावा आसपास के राज्य, उत्तर प्रदेश, हरियाणा व पंजाब और राजस्थान में 21 जुलाई से तेज बारिश की संभावना है। आज भी दिल्ली में बादल छाए रहेंगे। बारिश की वजह से दिल्ली-एनसीआर के तापमान में गिरावट आई। आज यहां का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम 37 डिग्री रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें : We Women Want : शो में दीप्ति नवल ने बयां की अपने जीवन के संघर्ष की दास्तानं, जो हर लड़की के लिए है प्रेरणादायक

इन राज्यों हल्की व भारी बारिश होने की आशंका

आईएमडी का कहना है कि आज यूपी, दिल्ली और पंजाब, हरियाणा बिहार, हिमाचल और उत्तराखंड में कई जगहों में भारी बारिश की संभावना है। पूर्वी मध्य प्रदेश, केरल में ओडिशा, कोंकण और गोवा, छत्तीसगढ़, तटीय कर्नाटक और अंडमान और निकोबार में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जगह भारी बारिश होने का अंदाजा लगाया जा रहा है।

असम में अब भी 2 लाख से ज्यादा लोग पानी से घिरे, महाराष्ट्र, गुजरात में भी हालत गंभीर

पिछले कई दिन से भरी बारिश और बाढ़ के चलते गुजरात और महाराष्ट में हालात खराब हैं। असम में 2.10 लाख से ज्यादा लोग पानी से घिरे हैं। कई जगहों पर गंभीर स्थिति बनी हुई है वर्षाजनित हादसों में अब तक मौत का आंकड़ा करीब 200 हो गया है। महाराष्ट्र में इस मानसून में अब तक 102 लोगों की मौत इस तरह के हादसों में हो चुकी है। गुजरात के नौ जिलों में अब भी रेड अलर्ट जारी है। केरल व कर्नाटक के भी कई इलाकों में भारी बारिश के बाद बाढ़ से हालात गंभीर हो गए हैं।

यह भी पढ़ें : Hisar Train Accident: हरियाणा के हिसार में एक्सप्रेस ट्रेन के नीचे आने से तीन लोगों की मौत

Connect With Us: Twitter Facebook

Neha Dhiman

Share
Published by
Neha Dhiman

Recent Posts

Panipat Counting Center पर सुरक्षा व कानून व्यवस्था के लिए 680 पुलिसकर्मियों को किया तैनात, पुलिस ने की ड्यूटियों की रिहर्सल

एसपी लोकेंद्र सिंह ने मतगणना स्थल का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा India…

19 mins ago

Haryana CM Face : “पार्टी में जब दोनों ही सीनियर मोस्ट है तो दोनों का नाम आना स्वाभाविक, फैसला हाईकमान ही करेगा”

हरियाणा में कांग्रेस की बहुमत वाली सरकार बनने जा रही है :  कुमारी सैलजा राहुल…

42 mins ago

Haryana Elections 2024: ’70 से ज्यादा सीटें जीतेगी कांग्रेस’, कांग्रेस प्रत्याशी आदित्य सुरजेवाला का दावा

India News Haryana, Haryana Elections 2024: हरियाणा में आगामी चुनावों के परिणाम को लेकर कांग्रेस…

1 hour ago

Panipat Crime News : पत्नी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

वारदात में प्रयुक्त तवा बरामद India News Haryana (इंडिया न्यूज), Panipat Crime News : पानीपत…

1 hour ago

Ambala: अंबाला में मिली विवाहिता की निर्वस्त्र लाश, तलाक केस के बीच हत्या की आशंका

India News Haryana, Ambala: प्रदेश के अंबाला जिले में एक 29 वर्षीय महिला मोनिका का…

2 hours ago

Haryana Congress में सीएम चेहरे को लेकर हलचल हुई तेज

हुड्डा, सैलजा और रणदीप सुरजेवाला खेमा जुटे समर्थकों से मीटिंग और लॉबिंग में सीएम पद…

2 hours ago