Categories: Others

तालिबान का एक और महिला विरोधी फैसला, महिला रेडियो किया बंद

इंडिया न्यूज, काबुल (Women’s radio closed in Afghanistan): अफगानिस्तान में तालिबान की सत्ता आने के बाद वहां पर मानवाधिकारों खासकर महिलाओं के अधिकारों का हनन हो रहा है। तालिबानी शासक महिलाओं को किसी भी तरह का अधिकार देने के खिलाफ हैं। पहले जहां महिला शिक्षा को निशाना बनाया गया। वहीं अब एक अन्य महिला विरोधी फैसला लेते हुए महिलाओं के एक रेडियो स्टेशन को बंद करवा दिया है। इस पर रमजान के महीने में गाने चलाने के आरोप लगाए गए थे। रेडिया स्टेशन का नाम सदाई बानोवन था। इसका मतलब महिलाओं की आवाज होता है।

10 साल पुराना था महिला रेडियो स्टेशन

जानकारी के अनुसार जिस महिला रेडियो स्टेशन को बंद किया गया है वह करीब 10 साल पहले शुरू हुआ था। इसमें केवल 6 लोगों का स्टाफ था, जिसमें केवल महिलाएं थीं।

‘साजिश के तहत बंद किया रेडियो स्टेशन’

मोइजुद्दीन अहमदी ने कहा कि रेडियो स्टेशन अगर ये गारंटी देता है कि वो अफगान सरकारी की सभी शर्तों का पालन करेगा तो इससे फिर से शुरू करने की इजाजत दे दी जाएगी। वहीं स्टेशन की हेड नाजिया सोरोश ने मोइजुद्दीन के सभी आरोपों को खारिज किया है।

गाने सुनने पर महिला पर बरसाए कोड़े

एक अन्य मामले में एक महिला पर सार्वजनिक रूप से कोड़े बरसाए गए। उस महिला पर आरोप था कि वह रमजान के दौरान गाने सुन रही थी।

Connect With Us : Twitter, Facebook

Harpreet Singh

Share
Published by
Harpreet Singh

Recent Posts

Manohar Lal Khattar : गुरूग्राम में विजयदशमी का जश्न, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने किया रावण दहन

संसार को दिशा देने में भारतीय समाज का योगदान सदैव अग्रणीय : मनोहर लाल गुरूग्राम…

3 hours ago

CM Nayab Saini : भगवान श्रीराम की शिक्षाओं को धारण करके अपने जीवन में आगे बढ़ना चाहिए

मुख्यमंत्री ने लाडवा में शोभायात्रा को झंडी दिखाकर किया रवाना India News Haryana (इंडिया न्यूज), …

3 hours ago

Jind News : एसपी आवास के बाहर शव को रख कर लगाया जाम, नारेबाजी की

युवक के हत्यारोपितों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे परिजन एसपी के आश्वासन पर…

3 hours ago

Cold Drink समझ कर तेजाब पीने से छह वर्षीय बच्चे की मौत 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Cold Drink : सोनीपत में एक छह वर्षीय बच्चे ने गलती…

3 hours ago

Yamunanagar News : लोन मिला नहीं…क़िस्त कटनी शुरू..बैंक ने डिफाल्टर घोषित कर वारंट नोटिस किया जारी

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Yamunanagar News : यमुनानगर के बिलासपुर में एक रिटायर्ड मिलिट्री फौजी जसबीर…

4 hours ago

Cricket Team में चयन करवाने के नाम पर एक करोड़ की ठगी

चयन न होने पर पैसे वापिस मांगे तो दी जान से मारने की धमकी, मामला…

4 hours ago