Politics

Anil Vij: ‘अगर मैं चाहूं तो नौकरियां खा जाऊं…’, अधिकारियों पर अनिल विज का बड़ा आरोप

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Anil Vij: हरियाणा के परिवहन, ऊर्जा और श्रम मंत्री अनिल विज ने अंबाला छावनी विधानसभा चुनाव के दौरान कुछ अधिकारियों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने मतदाताओं को गुमराह करने की कोशिश की। विज का कहना है कि कुछ लोगों ने यह अफवाह फैलायी कि नायब सिंह सैनी उन्हें हराना चाहते हैं, जिससे कुछ अधिकारी भ्रमित हो गए। उन्होंने कहा कि वह इन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।

नायब सैनी को लेकर बोले अनिल विज

अनिल विज ने मिडिया हाउस से बातचीत में बताया कि वह विधानसभा चुनाव छह बार जीत चुके हैं, लेकिन इस बार की जीत उन्हें विशेष आनंद दे रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव केवल दो राजनीतिक पार्टियों के बीच नहीं था, बल्कि कुछ लोग भ्रम की राजनीति भी कर रहे थे। विज ने स्पष्ट किया कि नायब सैनी उनके मित्र हैं और उन्होंने उन्हें जिलाध्यक्ष बनाया था। अगर सैनी उन्हें हराना चाहते, तो वे टिकट नहीं लेते।

HighCourt: पति को ‘हिजड़ा’ कहना क्रूरता…,पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का निर्देश

विज ने कहा कि चुनाव के दौरान कुछ अधिकारियों ने राजनीति में हस्तक्षेप किया और अफवाहों को बढ़ावा दिया। उन्होंने कहा कि जब उनकी लीड बढ़ने लगी, तो कुछ अधिकारी अपने पद से छुट्टी लेकर चले गए। विज ने चेतावनी दी कि यदि वह चाहें, तो ऐसे अधिकारियों की नौकरियों का भी संकट खड़ा कर सकते हैं, क्योंकि उनके पास इस संबंध में पुख्ता जानकारियां हैं।

अधिकारियों की लापरवाही पर बोले

उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान अधिकारियों ने सड़कें बनवाने में भी बाधा डाली और गंदगी की समस्याओं का समाधान नहीं किया। विज ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि कोई उन्हें धोखा देने की कोशिश करेगा, तो वह इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। उनका इरादा स्पष्ट है कि वे अपनी जिम्मेदारियों का सही निर्वहन करने में किसी को भी पीछे नहीं हटने देंगे।

Diwali Holiday : हरियाणा में इस दिन रहेगा अवकाश, जारी हुई अधिसूचना

Shruti Chaudhary

Share
Published by
Shruti Chaudhary

Recent Posts

Ratnavali 2024 : महोत्सव में दिखेगी स्वदेशी स्वावलम्बन एवं आत्मनिर्भर भारत की झलक, जानें कब से होने जा रहा शुरू

25 से 28 नवंबर तक आयोजित होगा चार दिवसीय राज्य स्तरीय रत्नावली महोत्सव कुवि के…

57 seconds ago

Rohtak News: भगवान ने किया चमत्कार! 6 दिन तक फंसा रहा दिल में खंजर फिर भी बच गई जान

यूँ ही डॉक्टरों को धरती पर भगवान नहीं कहा जात। ऐसा ही एक चमत्कार हरियाणा…

13 mins ago

Air Quality Level: राज्य में AQI लेवल बिगड़ा, वायु गुणवत्ता सुधार के लिए सख्त निर्देश जारी

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Air Quality Level: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) और उसके आस-पास…

27 mins ago

Samadhan Camp: CM सैनी के आदेश पर हरियाणा में लगे समाधान शिविर, फतेहाबाद में क्यों रो पड़ी महिला?

हरियाणा के सभी नगर निकायों में आज समाधान शिविरों का आयोजन किया गया है। सुबह…

41 mins ago

Haryana Gogi Gang : CM सैनी के चेतावनी देने के बाद भी नहीं रुके अपराध, गोगी गैंग का फिर बढ़ा आतंक

  हाल ही मई नायब सरकार बनने के बाद CM सैनी कई बार हरियाणा में…

1 hour ago