Anil Vij: 'लोगों ने कांग्रेस की जलेबी बना दी...', अनिल विज ने कांग्रेस की हार पर कसा तंज
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Anil Vij: हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने शानदार जीत दर्ज की है, जिसके बाद पार्टी के नेता अनिल विज ने कांग्रेस पर तीखा कटाक्ष किया।
मिडिया हाउस से बातचीत में उन्होंने कहा, “राहुल गांधी की दिलचस्पी केवल जलेबी में थी, उनकी चुनाव में कोई रुचि नहीं थी। अब लोगों ने कांग्रेस की जलेबी बना दी है। उन्हें अपना चुनाव निशान भी बदल लेना चाहिए; पंजे की जगह जलेबी रख लेनी चाहिए।” विज ने कहा कि उन्हें अपनी जीत का पूरा विश्वास था और वे दूसरे दलों की सच्चाई से भलीभांति परिचित थे।
यह बयान राहुल गांधी के गोहाना में दिए गए एक बयान पर आधारित है, जहां उन्होंने जलेबी का जिक्र करते हुए कहा था कि उन्होंने अपनी बहन प्रियंका को फोन पर बताया कि उन्होंने जिंदगी की सबसे अच्छी जलेबी खाई। विज ने आगे कहा कि भ्रष्टाचार के आरोपों का फैसला जनता ही करेगी, क्योंकि “जनता से बड़ी कोई अदालत नहीं होती।” उन्होंने जनता के फैसले को सम्मान देने की बात कही।
भाजपा की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह को दशहरा के बाद 15 अक्टूबर को आयोजित होगी। नए कैबिनेट के गठन में जाति और क्षेत्रीय समीकरणों पर ध्यान देने की बात भी कही जा रही है। नायब सिंह सैनी, जो कि संभावित मुख्यमंत्री हैं, ने हाल ही में दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य वरिष्ठ भाजपा नेताओं से मुलाकात की। चुनावों के दौरान यह संकेत दिया गया था कि यदि सैनी जीतते हैं, तो वह पार्टी की पसंद बन सकते हैं। इस जीत ने हरियाणा में भाजपा के लिए नए राजनीतिक रास्ते खोले हैं और पार्टी अब आगामी चुनौतियों के लिए रणनीति बनाने में जुटी है।
मॉडर्न पेंटाथलॉन खेल के इवेंट ट्रायथल में निभा कुमारी इन्सां ने स्वर्ण व टेट्रैथलॉन इवेंट…
करनाल-इशिका ठाकुर, India News Haryana (इंडिया न्यूज), Renu Bala Gupta : नगर निगम चुनाव को लेकर…
झज्जर शहर के छावनी मोहल्ले में आयोजित सम्मान समारोह एवं रक्तदान और कार्यक्रम में पहुंचे…
रेलवे प्रशासन की गंभीर लापरवाही और सरकार की असंवेदनशीलता को उजागर करता है दिल्ली हादसा…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), New Delhi Railway Station Accident : नई दिल्ली रेलवे स्टेशन…
कई दिन पहले व्यापारी के घर पर की थी फायरिंग कर फिरौती मांगी थी पुलिस…