होम / Anil Vij: ‘बहनजी का जल्दी इलाज करना…’, ममता बनर्जी के बयान पर बोले पूर्व गृह मंत्री

Anil Vij: ‘बहनजी का जल्दी इलाज करना…’, ममता बनर्जी के बयान पर बोले पूर्व गृह मंत्री

BY: • LAST UPDATED : August 29, 2024

संबंधित खबरें

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Anil Vij: हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हालिया बयान पर तीखा जवाब दिया है। ममता बनर्जी ने हाल ही में एक रैली के दौरान चेतावनी दी थी कि यदि बंगाल में हिंसा और आगजनी जारी रही, तो इसका असर असम, बिहार, झारखंड, ओडिशा और दिल्ली पर भी होगा।

अनिल विज ने ट्विटर पर बताया

ममता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया था कि वे कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के रेप और हत्या की घटना का राजनीतिक लाभ उठाकर बंगाल में हिंसा भड़का रहे हैं। ममता बनर्जी के इस बयान पर अनिल विज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “मुझे लगता है कि बांग्लादेश में हुई आगजनी का धुआं बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सिर को चढ़ गया है।

Himachal Rain Alert : प्रदेश के कई हिस्सों में 4 सितंबर तक बारिश

इसीलिए वे अब बंगाल से दिल्ली तक आग लगाने की बातें कर रही हैं। ममता बहनजी का जल्दी इलाज करना जरूरी है।” विज ने ममता के बयान को उनकी अस्वस्थ मानसिक स्थिति के संकेत के रूप में देखा और उन्हें अपने बयान पर पुनर्विचार करने की सलाह दी। इस बीच, ममता बनर्जी के बयान पर असम और मणिपुर के मुख्यमंत्री भी प्रतिक्रिया दे चुके हैं।

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने लगाया आरोप

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने ममता पर जनता को भड़काने का आरोप लगाया और कहा कि उनका बयान स्थिति को और खराब कर सकता है। वहीं, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने ममता बनर्जी से सार्वजनिक माफी की मांग की, उनका कहना था कि ममता का बयान देश की एकता और शांति को खतरे में डाल सकता है। इन प्रतिक्रियाओं से स्पष्ट होता है कि ममता बनर्जी के बयान ने राष्ट्रीय स्तर पर राजनीतिक हलचल को जन्म दिया है, और विभिन्न नेताओं द्वारा इसके खिलाफ प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं।

286 लड़कियां को मजबूर कर करवाया ये गलत काम!

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Surajkund International Crafts Mela में रविवार को उमड़ी पर्यटकों की रिकॉर्ड तोड़ भीड़, अब तक इतने लाख पर्यटकों ने उठाया मेले का लुत्फ़
Smack Smuggling Case में आरोपी सप्लायर गिरफ्तार, नशा तस्करी कर शॉर्टकट तरीके से मोटा पैसा कमाना चाहता था आरोपी
AAP State President Sushil Gupta ने कहा -हरियाणा में निगम चुनाव सिंबल पर लड़ेगी  ‘आप’, कार्यकर्ताओं में जोश, गुप्ता ने बीजेपी-कांग्रेस पर साधा निशाना 
Shri Dashrath Mahadev Dham Jalmana : प्राचीन तीर्थ स्थल श्री दशरथ महादेव धाम जलमाना को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की मांग, जानें मंदिर का इतिहास और उसके पीछे की कहानी
MLA Ramkumar Gautam ने कांग्रेस और जजपा पार्टी पर साधा निशाना, कहा – धीरे-धीरे हरियाणा से विलुप्त हो जाएगी कांग्रेस, जजपा का वजूद ही ख़त्म  
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT