Politics

Ashok Gehlot: ‘इस हार को बहुत…’, हरियाणा के चुनावी नतीजों पर अशोक गहलोत का बड़ा बयान

महिमा कटारिया, India News Haryana (इंडिया न्यूज), Ashok Gehlot: हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली हार ने पार्टी को गहरे सदमे में डाल दिया है। कांग्रेस को उम्मीद थी कि 10 साल बाद राज्य में सत्ता में वापसी होगी, लेकिन नतीजों ने सभी को चौंका दिया।

कांग्रेस की हार पर बोले अशोक गेहलोत

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और हरियाणा चुनाव के सीनियर पर्यवेक्षक अशोक गहलोत ने कहा कि इस हार को गंभीरता से लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में यह चर्चा थी कि कांग्रेस जीतने वाली है, लेकिन विपरीत परिणाम सामने आए। गहलोत ने दिल्ली में एक बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा, “इस हार को बहुत गंभीरता से लिया जा रहा है।

Haryana Assembly Polls: ‘हरियाणा में कांग्रेस की हार के जिम्मेदार…’, मोहन लाल बड़ौली का किस पर निशाना

मीडिया, एग्जिट पोल और आम जनता ने सभी ने कहा था कि कांग्रेस की सरकार बनेगी। फिर अचानक ऐसा क्या हुआ कि परिणाम उलटे आ गए?” उन्होंने यह भी कहा कि यह स्पष्ट करना आवश्यक है कि क्यों कार्यकर्ताओं और आम जनता के मन में आशंकाएं हैं। उन्होंने बैठक में चर्चा के बाद कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने इस मामले को गंभीरता से लिया है।

इन कारणों का किया जिक्र

केसी वेणुगोपाल ने बताया कि फॉलो-अप किस प्रकार किया जाएगा। गहलोत ने यह भी कहा कि ईवीएम या अन्य कारणों की वजह से नतीजे उलटे आ सकते हैं। उन्होंने चुनाव आयोग से मुलाकात कर अपनी आशंकाओं को दूर करने की मांग की है और लिखित ज्ञापन भी दिया है। हालांकि, इस बैठक में भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेश अध्यक्ष उदयभान की अनुपस्थिति रही, जिनमें से उदयभान विधायकी का चुनाव भी हार गए हैं। गहलोत का कहना था कि पार्टी को इस हार से सीख लेकर आगे बढ़ने की जरूरत है, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति से बचा जा सके।

Nikshay Poshan Yojana: हरियाणा वालों के लिए अच्छी खबर! अब केंद्र सरकार रोगियों को देगी 1000 रुपये, जानें डिटेल्स

Shruti Chaudhary

Recent Posts

Administrative Secretaries को धान और बाजरा खरीद की व्यक्तिगत तौर पर निगरानी करने के निर्देश

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Administrative Secretaries : हरियाणा के मुख्य सचिव डॉ. टी.वी.एस.एन. प्रसाद…

17 mins ago

Ratan Tata funeral : पार्थिव शरीर वर्ली श्मशान घाट पहुंचा, अंतिम दर्शनों को लेकर उमड़ी लोगों की भारी भीड़

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Ratan Tata funeral : दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का पार्थिव…

40 mins ago

Ram Bilas Sharma महेंद्रगढ़ के विधायक को जीत की दी बधाई, महेंद्रगढ़ विकास में सहयोग का किया वादा

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Ram Bilas Sharma :भाजपा  के कद्दावर नेता पूर्व मंत्री प्रो. रामबिलास…

51 mins ago

Anil Vij : कांग्रेस अपनी हार का संस्कार…, पीसी कर ये बोले 7वीं बार विधायक बने अनिल विज

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Anil Vij : हरियाणा विधानसभा के चुनाव के बाद अब…

1 hour ago

Holidays October 2024: हरियाणा में लगातार 4 दिन की छुट्टी, जानिए कौन-सी सेवाएं रहेंगी बंद

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Holidays October 2024: अक्टूबर का महीना त्योहारों की बहार लेकर…

2 hours ago