Politics

Neeru Vij : भाजपा विश्व की सबसे विशाल राजनैतिक पार्टी ही नहीं, बल्कि सबसे अधिक अनुशासित पार्टी

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Neeru Vij : भाजपा विश्व की सबसे विशाल राजनैतिक पार्टी ही नहीं विश्व की सबसे अधिक अनुशासित पार्टी भी है। बूथ स्तर तक पार्टी का संगठन काफी मजबूत है और संगठन की सफलता से ही सरकार का गठन होता है हरियाणा सरकार ने अपने गत 10 साल के शासन में हरियाणा की तस्वीर बदलने का काम किया है। यह बात पानीपत की समाजसेवी एवं महिला सशक्तिकरण की पक्षधर नीरू विज ने पानीपत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान के तहत कही। इस दौरान उनके साथ पूर्व पार्षद चंचल सहगल, पूर्व मेयर अवनीत कौर, संतोष ठक्कर, निशा बंसल सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Neeru Vij : बहुमत के साथ फिर एक बार भाजपा सरकार का गठन होगा

उन्होंने कहा कि हरियाणा भाजपा का संकल्प पत्र महिला सशक्तिकरण और युवा कल्याण पर आधारित है। हरियाणा सरकार द्वारा गत 10 वर्षों में करवाए गए रिकॉर्ड तोड़ विकास कार्यों के कारण पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बनता है जिससे लगता है कि आगामी 8 अक्टूबर को हरियाणा में भारी बहुमत के साथ फिर एक बार भाजपा सरकार का गठन होगा।

प्रतिभाशाली छात्राओं को एक स्कूटी देने संकल्प का लिया

उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा ने इस संकल्प पत्र की घोषणा की है इस संकल्प पत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की किसान, कर्मचारी, व्यापारी, गरीब, युवा और महिलाओं के कल्याण की सही सोच की झलक साफ दिखाई देती है। इस संकल्प पत्र में लाडो लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को जहां 2100 रुपए प्रति माह मिलेंगे वही छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिभाशाली छात्राओं को एक स्कूटी देने, किसानों को 24 फसलों पर एमएसपी देने का संकल्प लिया गया है।

रोजगार के अवसर भी उपलब्ध करवाए जाएंगे

उन्होंने कहा कि भाजपा के इस विजन के तहत महिलाओं को जहां 2100 रुपए मासिक दिए जाएंगे। वही चिरायु आयुष्मान योजना के तहत हर परिवार को 10 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज करवाने की सुविधा दी जाएगी। यही नहीं प्रदेश के 2 लाख प्रतिभाशाली युवाओं को बिना खर्ची पर्ची के पक्की सरकारी नौकरी दी जाएगी इसके इलावा आई.एम. टी खरखोदा की तर्ज पर 10 नए औद्योगिक शहर भी बनाए जाएंगे। इनमें हरियाणा के 5 लाख युवाओं को नौकरी दी जायगी। इसके अलावा 5 लाख युवाओं के लिए अन्य रोजगार के अवसर भी उपलब्ध करवाए जाएंगे।

22 जिलों के लिए जरूरतों के अनुसार अलग अलग संकल्प पत्र भी जारी किए

हरियाणा के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 5 लाख आवास भी बनाए जाएंगे और सभी सरकारी अस्पतालों में डायलिसिस की सुविधा भी मुफ्त उपलब्ध करवाए जाएगी| हरियाणा के हर जिले में ओलंपिक खेलों की नर्सरी बनाई जाएगी। हर घर ग्रहणी योजना के तहत 500 रुपए में गैस सिलेंडर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा के ओबीसी एवं एससी जातियों के छात्रों को पूर्ण छात्रवृत्ति दी जाएगी। ओबीसी वर्ग के उद्यमियों को 25 लाख रुपए तक का मुद्रा ऋण दिया जाएगा। हरियाणा वैश्विक शिक्षा का केंद्र बनेगा वहीं दक्षिणी हरियाणा के अरावली जंगल में अंतरराष्ट्रीय स्तर का सफारी पार्क भी बनाया जाएगा। इसके अतिरिक्त हरियाणा के 22 जिलों के लिए जरूरतों के अनुसार अलग अलग संकल्प पत्र भी जारी किए जा चुके है।

Anil Vij : खुद भ्रष्टाचार में डूबा आदमी अभी बेल पर हैं….यह कहीं डूब क्यों नहीं जाते ? जानिए विज ने किस पर कसा ये तंज

Panchkula Assembly : पंजाबी समाज का भाजपा प्रत्याशी ज्ञान चंद गुप्ता को समर्थन

Anurekha Lambra

Share
Published by
Anurekha Lambra

Recent Posts

Deepender Hooda : Assembly Elections में जनता करेगी BJP का लाइसेंस रद्द

कहा : हरियाणा में कांग्रेस सरकार महिलाओं को 2000, बुजुर्गों, दिव्यांगों, विधवाओं को 6000 रुपये…

42 mins ago

CM Nayab Saini Announced तीसरी बार भाजपा सरकार बनने पर पट्टीदारों के नाम करेंगे पंचायत की जमीनें

कांग्रेस के झूठे वादों पर मुख्यमंत्री सैनी का हमला, कहा-हिमाचल, कर्नाटक, तेलंगाना में वादों का…

1 hour ago

Mahipal Dhanda : आपसी भाईचारा व देश की एकता को मजबूत बनाएं रखने के लिए भाजपा ही एक विकल्प

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahipal Dhanda : आपसी भाई-चारा, सर्व समाज का विकास, और देश…

2 hours ago

Arjun Ram Meghwal : हुड्डा और उनके समर्थकों ने कुमारी सैलजा का जो अपमान किया, उसे हरियाणा की जनता कभी नहीं भूलेगी

गांधी परिवार के मन में खोट, आरक्षण को करना चाहते हैं खत्म कांग्रेस पार्टी की…

2 hours ago